facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Coca-Cola ने राजस्थान, बिहार, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में स्थानीय कंपनियां संभालेंगी काम

शीतल पेय बनाने वाली प्रमुख कंपनी राजस्थान, बिहार, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के स्थानीय साझेदारों को अपना बॉटलिंग संचालन हस्तांतरित कर रही है।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:35 PM IST
Coca-Cola India

शीतल पेय बनाने वाली कोका कोला कंपनी की बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका कोला बेवरिजेज प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबी) ने शुक्रवार को उत्तर भारत के तीन राज्यों में अपना परिचालन हस्तांतरित करने की घोषणा की।

शीतल पेय बनाने वाली प्रमुख कंपनी राजस्थान, बिहार, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के स्थानीय साझेदारों को अपना बॉटलिंग संचालन हस्तांतरित कर रही है।

इस कवायद के बाद राजस्थान के बाजार का स्वामित्व और संचालन कंधारी ग्लोबल बेवरिजेज के पास होगा। वह फिलहाल दिल्ली के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में परिचालन कर रही है। बिहार के बाजार का स्वामित्व और संचालन एसएलएमजी बेवरिजेज प्राइवेट लिमिटेड के पास रहेगा।

वह फिलहाल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, मध्य प्रदेश और बिहार में मौजूद है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ चुनिंदा इलाकों की बागडोर दिल्ली के कुछ इलाकों और उत्तर प्रदेश में संचालन करने वाली मून बेवरिजेज प्राइवेट लिमिटेड के पास होगा।

एचसीसीबी इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी जुआन पाबलो रोड्रिग्ज ने कहा, ‘कारोबार हस्तांतरण का यह निर्णय हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरिजेज का महत्त्वपूर्ण निर्णय है।’

एचसीसीबी की देश भर में 16 फैक्टरियां हैं और हाल में उसने गुजरात में 3 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी के उपाध्यक्ष संदीप बाजोरिया ने कहा, ‘हम भारत में मजबूत और अधिक टिकाऊ स्थानीय कारोबार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

First Published - January 12, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट