facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

Cisco तमिलनाडु में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 12 महीने में शुरू हो जाएगा प्रोडक्शन : CEO

Last Updated- May 10, 2023 | 3:53 PM IST
Cisco to manufacture in India; CEO Chuck Robbins says country's momentum, pace of digitisation incredible

अमेरिकी नेटवर्क उपकरण मेकर सिस्को (Cisco) के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) चक रॉबिंस ने भारतीय बाजार और इसकी संभावनाओं को लेकर आशावादी नजरिया रखते हुए कहा कि कंपनी की तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना है।

भारत के एक सप्ताह के दौरे पर आए रॉबिंस ने कहा कि भारत में मौजूद ऊर्जा अविश्वसनीय है।

उन्होंने कहा, ‘भारत ने डिजिटलीकरण की दिशा में बेशुमार प्रगति की है। भारत की महत्वाकांक्षा पूरी तरह स्पष्ट है और इस समय मुझे यहां पर अविश्वसनीय माहौल महसूस हो रहा है।’

Cisco ने एक बयान में कहा कि वह भारतीय बाजार में कुल मिलाकर एक अरब डॉलर के निर्यात और घरेलू उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर रॉबिंस ने कहा कि सिस्को के इस प्लांट से 12 माह में उत्पादन शुरू हो जाएगा और समय के साथ तमाम तरह के ‘मेक-इन-इंडिया’ उत्पादों को यहां पर पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हम अपने दो सबसे लोकप्रिय उत्पादों के साथ इस प्लांट से उत्पादन शुरू करेंगे। इनमें हमारे स्विच और राउटर शामिल हैं जिनका भारत में खूब इस्तेमाल होता है।’

Cisco भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर और साझेदारों के जरिये अंजाम देगी। हालांकि, अमेरिकी कंपनी ने भारत में किए जाने वाले निवेश की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Also read: Intel में एक बार फिर चलेगी छंटनी की तलवार, रिकॉर्ड घाटे के बाद कंपनी ने लिया फैसला

रॉबिंस ने राजधानी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री एवं मंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान मैंने कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की प्रतिबद्धता भी मैंने जताई और अब इसकी घोषणा भी कर रहे हैं।’

Cisco के प्रमुख ने कहा कि कंपनी भारतीय प्लांट में निर्मित उत्पादों का निर्यात भी करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम इसे एक वैश्विक निर्यात केंद्र के तौर पर देख रहे हैं। इसलिए हम यहां पर पूर्ण मैन्युफैक्चरिंग क्षमता वाला प्लांट लगाने जा रहे हैं और इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’

First Published - May 10, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट