facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Byju’s के कर्मचारियों को मिली मार्च की सैलरी! CEO रवींद्रन ने पेमेंट के लिए लिया पर्सनल लोन

Advertisement

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ इस महीने वेतन का भुगतान करने के लिए Byju रवींद्नन ने व्यक्तिगत ऋण जुटाया। इसकी वजह यह है कि राइट इश्यू का पैसा अब भी विदेशी निवेशकों ने रोक रखा है।’’

Last Updated- April 22, 2024 | 3:31 PM IST
Byju's CEO Ravindran
File Photo: Byju's CEO Ravindran

शिक्षण प्रौद्योगिकी मंच बायजू का संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने के आंशिक वेतन का भुगतान किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आर्थिक संकट से गुजर रही कंपनी थिंक एंड लर्न के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों के मार्च के वेतन का भुगतान करने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कर्ज उठाया है।

आंशिक वेतन भुगतान पर 25-30 करोड़ रुपये के बीच खर्च होने का अनुमान है।

कर्मचारियों के खाते में शनिवार 20 अप्रैल को वेतन जमा किया गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘ इस महीने वेतन का भुगतान करने के लिए रवींद्नन ने व्यक्तिगत ऋण जुटाया। इसकी वजह यह है कि राइट इश्यू का पैसा अब भी विदेशी निवेशकों ने रोक रखा है।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘शिक्षकों और सबसे कम वेतन वाले कर्मचारियों को 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है।’’

बायजू पिछले साल से ही लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। इस दौरान उसके कई निवेशक भी अलग हो गए हैं और कंपनी की तरफ से जारी राइट इश्यू भी सवालों के घेरे में आ गया।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement