facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Bosch Q4 Results: बॉश को मार्च तिमाही में 399 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा

Last Updated- May 11, 2023 | 3:38 PM IST
No material catalysts visible for re-rating of Bosch stock: Motilal Oswal

वाहन स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी बॉश का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) का नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़कर 399 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने जनवरी-मार्च, 2022 की तिमाही में 350 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 4,063 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 में 3,311 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 1,424 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट भी कमाया, जबकि इससे पिछले वर्ष में यह 1,217 करोड़ रुपये था। कंपनी का परिचालन से कंपनी का राजस्व 2021-22 के 11,781 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 14,929 करोड़ रुपये हो गया।

बॉश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौमित्र भट्टाचार्य ने कहा, “कंपनी के भारत में 2022 में 100 वर्ष पूरे हुए और इसी वर्ष बाजार में कई चुनौतियां आईं। विभिन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया और राजस्व में वृद्धि दर्ज की।” उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद बाजार में सुधार होने से यह संभव हुआ।

First Published - May 11, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट