facebookmetapixel
Advertisement
एक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपर

Wipro का बड़ा ऐलान, अगले तीन साल में AI में करेगी 1 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement

कंपनी ने अपने पहला AI इनोवेशन इकोसिस्टम Wipro ai360 को भी लॉन्च किया

Last Updated- July 12, 2023 | 3:06 PM IST
Wipro Share price after q2 results

भारतीय आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड (Wipro Ltd) ने बुधवार को कहा कि वह अगले तीन सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 1 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी कि निवेश AI, बड़े डेटा और एनालिटिक्स समाधानों के विस्तार के साथ-साथ नई रिसर्च और प्लेटफॉर्म के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।

दुनिया भर की कंपनियों, बैंकों से लेकर बड़ी तकनीक तक, ने चैटजीपीटी के बाद एआई में निवेश दोगुना कर दिया है, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संचालित एआई चैटबॉट  ने 2022 के अंत में दुनिया में तूफान ला दिया।

ये भी पढ़ें : AI के नौकरियां छीनने की बात बकवास है- राजीव चंद्रशेखर

कंपनी ने अपने पहला AI इनोवेशन इकोसिस्टम Wipro ai360 को भी लॉन्च किया और कहा कि वह अगले 12 महीनों के दौरान अपने सभी लगभग 250,000 कर्मचारियों को AI पर प्रशिक्षित करेगी।

विप्रो के सीईओ थियरी डेलापोर्टे ने कहा, “विशेष रूप से जेनरेटिव एआई के प्रवर्तन के साथ, हम सभी उद्योगों के लिए एक बुनियादी बदलाव की उम्मीद करते हैं।” कंपनी एआई-केंद्रित स्टार्टअप को ‘एंटरप्राइज रेडी’ बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक GenAI सीड एक्सेलेरेटर प्रोग्राम को लॉन्च करेगी।

बता दें कि Wipro ने इसकी घोषणा ऐसे समय में की जब राइवल कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने ऐलान किया कि वह 25,000 इंजीनियरों को माइक्रोसॉफ्ट के एज़्योर ओपन एआई (Microsoft’s Azure Open AI) पर प्रमाणित करने के लिए प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: TCS की जिम्मेदारी ऐप पर! ONDC पर स्पष्टीकरण दे सकती है GST काउंसिल

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement