facebookmetapixel
दो दशक बाद भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मुहर, 136 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगी रफ्तारBond Market: बजट से पहले बॉन्ड बाजार पर खतरे के बादल, ₹30 लाख करोड़ की सप्लाई का डरSwiggy के Q3 नतीजों से पहले बढ़ा सस्पेंस, कमाई उछलेगी या घाटा और गहराएगा? जानें ब्रोकरेज क्या बोलेDividend Stock: 10 साल में 1900% उछला शेयर, अब ₹22 का डिविडेंड भी देगी ये IT कंपनीStocks to Watch Today: एक्सिस बैंक से लेकर IndusInd Bank और BPCL तक, आज इन स्टॉक्स पर रखें फोकसStock Market Update: गिरावट के बाद बाजार की वापसी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा; निफ्टी 25100 के पारडर की दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी! 5,000 डॉलर के पार भाव, अब $6,000 की तैयारीBudget 2026 में रिसाइक्लिंग इंडस्ट्री की सरकार से मांग: GST कम होगा तभी उद्योग में आएगी तेजी27 जनवरी को बैंक हड़ताल से देशभर में ठप होंगी सरकारी बैंक सेवाएं, पांच दिन काम को लेकर अड़े कर्मचारीऐतिहासिक भारत-EU FTA और डिफेंस पैक्ट से बदलेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था, मंगलवार को होगा ऐलान

रूस की Meta के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्पोक्सपर्सन को वांटेड लिस्ट में डाला

रूसी अधिकारियों द्वारा अक्टूबर में मेटा को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया।

Last Updated- November 27, 2023 | 12:25 PM IST
Meta
Representative Image

रूस ने अमेरिकी प्रोद्योगिकी कंपनी ‘मेटा’ के प्रवक्ता को वांछित सूची में शामिल किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक ऑनलाइन डेटाबेस से यह जानकारी सामने आई।

मेटा, सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ की मालिकाना कंपनी है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ और स्वतंत्र समाचार कंपनी ‘मीडियाजोना’ ने सबसे पहले इसका खुलासा करते हुए बताया कि मेटा संचार निदेशक एंडी स्टोन को रविवार को वांछित सूची में शामिल किया गया।

रूसी अधिकारियों द्वारा अक्टूबर में मेटा को ‘आतंकवादी और चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों में जांच का विवरण या स्टोन के खिलाफ आरोपों की जानकारी साझा नहीं की गई।

मेटा की तरफ से भी इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस की स्वतंत्र समाचार वेबसाइट मीडियाजोना के मुताबिक, स्टोन को फरवरी 2022 में वांछित सूची में शामिल किया गया था, लेकिन उस समय अधिकारियों ने इससे संबंधित कोई बयान नहीं दिया तथा इस सप्ताह तक इससे जुड़ी कोई रिपोर्ट मीडिया में नहीं आई। इस साल मार्च में रूस की संघीय जांच समिति ने मेटा में एक आपराधिक जांच शुरू की थी।

इसमें आरोप लगाया गया था कि 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर मॉस्कों के हमले के बाद कंपनी की कार्रवाई रूसियों के खिलाफ हिंसा भड़काने जैसी थी। रूस के सैनिकों के यूक्रेन जाने के बाद स्टोन ने मेटा की ‘घृणा भाषण’ नीति में अस्थायी बदलाव की घोषणा की थी।

इसी बयान में, स्टोन ने कहा था कि ‘रूसी नागरिकों के खिलाफ हिंसा के आह्वान’ पर प्रतिबंध रहेगा। मीडियाजोना ने रविवार को दावा किया कि रूस की एक अदालत ने ‘आतंकवाद को बढ़ावा देने’ के आरोप में स्टोन के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रिपोर्ट में जानकारी के स्रोत का जिक्र नहीं किया गया।

First Published - November 27, 2023 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट