facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹140 वाला शेयर ₹165 पर खुला, निवेशकों को पहले ही दिन 18% का फायदाभारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौती

भारती-वेरिजॉन ने किया करार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

भारती एयरटेल ने भारत में कारोबारी प्रतिष्ठानों को निर्बाध वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा देने के लिए अमेरिका की कंपनी वेरिजॉन के साथ समझौता किया है। एयरटेल ने आज इसकी जानकारी दी और दोनों कंपनियों ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में इसका ब्योरा बताया। समझौते के तहत एयरटेल भारत में ब्लूजींस ब्रांड के तहत सुरक्षित एंटरप्राइज-ग्रेड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देगी। वेरिजॉन की एंटरप्राइज-ग्रेड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा है, जो लोगों को मोबाइल, डेस्कटॉप, ब्राउजर के जरिये और कॉन्फ्रेंस रूम संवाद करने की सुविधा देती है। लंबे समय से चल रही इस सेवा में सुरक्षा के पर्याप्त मानदंड होने के कारण बैंक, स्वास्थ्य सेवा देने वाले और अन्य संगठन भी इसका इस्तेमाल करते हैं। कुछ सप्प्ताह पहले जियो ने भी ऐसी ही सेवा शुरू की है।

यह तकनीक एयरटेल के डेटा केंद्रों के साथ ही इसके नेटर्वक से पूरी तरह जुड़ी होगी। दूरसंचार कंपनी इसके जरिये लोगों को आधुनिक एवं विश्वसनीय सेवा उपलब्ध करा सकेगी। एयरटेल ब्लूजींस एक इंटीग्रेटेड ऑडियो सॉल्यूशन लाएगी, जिससे ग्राहक  डायल-इन विकल्प के जरिये बैठकों में शामिल हो पाएंगे। वेरिजॉन के मुख्य कार्याधिकारी हैंस वेस्टबर्ग ने कहा, ‘दुनिया में छोटी-बड़ी सभी कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा चाहती हैं, लेकिन सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भरोसेमंद साझेदार तलाशती हैं। भारतीय संगठनों को वर्क-फ्रॉम-होम और कहीं से भी हमारी विश्व स्तरीय सेवा से लाभ मिलेगा।’

एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी गोपाल वि_ल ने कहा, ‘हम वेरिजॉन के साथ मिलकर उद्यमों को एयरटेल ब्लूजींस सेवा देंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और इस्तेमाल के लिहाज से सहज होने के कारण यह दूसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाओं से अलग साबित होगी।’ वि_ल ने कहा कि यह सेवा पहले तीन महीने मुफ्त मिलेगी और उसके बाद प्लान के तहत शुल्क लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement