facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

बजाज लगाएगी अब कतार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:14 PM IST

पिछले कुछ महीनों में दोपहिया वाहनों की घटती बिक्री से परेशान ऑटो बजाज ने इस महीने के अंत तक अपनी नई बाइक लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी इस साल  बाजार में 6 नई बाइक लॉन्च करने वाली है।


कंपनी सबसे पहले जनवरी के अंत तक एक्ससीडी 135 डीटीएस-एसआई के नाम से बाजार में उतारेगी। चालू वित्त वर्ष में यह कंपनी की तीसरी बाइक है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर में प्लैटिना डीटीएसआई और उसके बाद डिस्कवर डीटीएसआई बाजार में पेश की थी।

कंपनी की इस बाइक की कीमत लगभग 45,000 रुपये होगी। कंपनी डीलरों को इस बाइक की आपूर्ति कर दी जाएगी। देश के दोपहिया वाहन बाजार की 50 फीसदी बिक्री 100 सीसी के इंजन वाली बाइकों की होती है। फिलहाल दोपहिया वाहनों के बाजार में हीरो होंडा की हिस्सेदारी लगभग 80 फीसदी है।

बजाज ऑटो के मुख्य कार्यकारी (दोपहिया कारोबार) एस श्रीधर ने बताया, ‘हम इस बाइक के लॉन्च से बाइकों की बिल्कुल नई श्रेणी विकसित करेंगे। इस बाइक के आने से दोपहिया वाहनों का एंट्री लेवल बढ़ जाएगा। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए हमने इस बाइक की कीमत कम ही रखने का फैसला किया है। ‘

दोपहिया वाहनों की बिक्री में 38 फीसदी हिस्सेदारी 125 सीसी बाइकों की होती है। यानी घरेलू बाजार में हर महीने करीब 550,000 बाइकों की बिक्री होती है। इसमें से 42-43 फीसदी हिस्सेदारी बजाज ऑटो की ही है। 

कंपनी का दावा है कि एक्ससीडी डीटीएसआई में ईंधन की कम खपत होगी। हालांकि  कंपनी इस बाइक के उत्पादन से संबंधित आंकड़ों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। पहले कंपनी ने 100 सीसी इंजन वाली बाइकों की श्रेणी से निकलने की घोषणा की थी।

कंपनी ने कहा था कि वह अब इस श्रेणी में कोई भी बाइक नहीं उतारेगी। लेकिन कंपनी ने इस श्रेणी की बाइक प्लैटिना की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका उत्पादन करने की बात कही थी।

बाजार की हालत खस्ता होने के कारण दिसंबर में कंपनी की बाइकों की बिक्री में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। दिसंबर में कपंनी ने 1,18,510 बाइकों की ही बिक्री की थी जबकि पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने 1,76,441 बाइकों की बिक्री की थी।

Advertisement
First Published - January 11, 2009 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement