facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

कॉफी लवर के लिए बुरी खबर! आपकी फेवरेट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कीमत बढ़ाने पर कर रही है विचार, महंगाई के कारण लिया फैसला

Advertisement

कंपनी इसके माध्यम से कॉफी, कोको और खाद्य तेलों में महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के प्रयास के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने का प्रयास करेगी।

Last Updated- February 24, 2025 | 7:41 PM IST
Nestle

Nestle India महंगाई से निपटने के लिए अब अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक साथ दोहरे झटके का सामना करना पड़ा था। बड़े शहरों में महंगाई के कारण लोगों के खर्च करने की क्षमता में कमी और सामान की ऊंची कीमतों की वजह से कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा था। इसको देखते हुए Nestle India ने अपने उत्पादों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके माध्यम से कंपनी कॉफी, कोको और खाद्य तेलों में महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के प्रयास के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने का प्रयास करेगी।

सोमवार को मुंबई में एक सम्मेलन के दौरान Nestle India के प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “जहां भी कीमत बढ़ाना जरूरी होगा, वहां हम कीमतों में थोड़ा बदलाव करेंगे।”

बता दें कि कंपनी Nescafe ब्रांड की इंस्टेंट कॉफी बनाती है, जो काफी पॉपुलर है, इसलिए कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी को जितना संभव हो उतना कम रखने की कोशिश करेगी। नारायणन ने कहा, “कीमत बढ़ाना हमारे लिए कोई समाधान नहीं है, क्योंकि इससे वॉल्यूम ग्रोथ प्रभावित होती है।”

भारत की सरकार द्वारा हाल ही में 2026 के लिए व्यक्तिगत आयकर दरों में कटौती की योजना से लोगों के हाथों में अधिक डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय) आने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ता खर्च बढ़ सकता है। अधिकतर कंपनियां इस उम्मीद में बैठी हैं। हालांकि, भारत में संपन्न उपभोक्ता खर्च करने में पहले से ही कोई कमी नहीं दिखा रहे हैं। वे Swiggy Instamart, Zomato Blinkit और Zepto जैसी हाइपरफास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर खर्च कर रहे हैं।

इन प्लेटफॉर्म्स ने बड़े शहरों में पारंपरिक बिक्री चैनल्स के मार्केट के हिस्से को कम किया है, लेकिन नारायणन का मानना है कि इनका लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका बिजनेस मॉडल भविष्य में कितनी अच्छी तरह टिकता है, क्योंकि ये अभी भी घाटे में चल रहे हैं।

पिछले महीने, स्विट्जरलैंड की इस कंपनी Nestle के भारतीय शाखा Nestle India ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में उम्मीद से कम मुनाफा दर्ज किया। कंपनी को बड़े शहरों में उपभोक्ता खर्च में कमी और उत्पादों की उच्च कीमतों के कारण नुकसान झेलना पड़ा था।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement