facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीदIT Stocks: Q1 में किसकी चलेगी और किस पर दिखेगा दबाव? नुवामा ने बताईं टॉप और कम ग्रोथ वाली कंपनियांकमजोर US जॉब डेटा से चमका सोना-चांदी, जानें MCX और Comex पर कितने चढ़े भाव?Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियमAI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहOpening Bell: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; IT शेयरों में 2% से ज्यादा तेजीStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?

एस्टर का केयर हॉस्पिटल्स संग विलय का ऐलान

Advertisement

एस्टर को उम्मीद है कि विलय का यह सौदा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।

Last Updated- November 29, 2024 | 10:09 PM IST
Aster DM Healthcare

एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड ने ब्लैकस्टोन के निवेश वाली केयर हॉस्पिटल्स के साथ विलय का ऐलान किया है, जिससे एस्टर डीएम क्वालिटी केयर का निर्माण होगा, जो 38 अस्पतालों, 10,166 बेड और देश भर के 27 शहरों में मौजूदगी के साथ देश की शीर्ष तीन कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी।

एस्टर डीएम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह ब्लैकस्टोन से 445.8 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से क्वालिटी केयर इंडिया (क्यूसीआईएल) के 1.9 करोड़ इक्विटी शेयर और सेंटेला से अपने 1.86 करोड़ शेयर क्यूसीआईएल के शेयरधारकों को 456.33 रुपये प्रति शेयर की दर पर जारी करके हासिल करेगी। एस्टर को उम्मीद है कि विलय का यह सौदा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।

वित्त वर्ष 24 में एस्टर का मूल्यांकन 36.6गुना के मल्टिपल पर है। इसकी तुलना में क्यूसीआईएल का मूल्यांकन वित्त वर्ष 24 के आधार पर 25.2 गुना के मल्टिपल पर किया गया है। मूल्यांकन रिपोर्ट में शेयरों की अदला-बदली के अनुपात में की अनुशंसा के आधार पर विलय वाली इकाई के परिणामस्वरूप शेयरधारिता एस्टर प्रमोटर्स और ब्लैकस्टोन के पास क्रमश: 24 प्रतिशत और 30.7 प्रतिशत होगी, जबकि शेष 45.3 प्रतिशत शेयरधारिता सार्वजनिक और अन्य शेयरधारकों के पास होगी।

इस विलय से पहले एस्टर ब्लैकस्टोन और टीपीजी से क्यूसीआईएल में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके बदले में एस्टर द्वारा 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी (प्रारंभिक शेयर अधिग्रहण) के लिए प्राथमिक शेयर जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement