facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

दाम घटने पर भी भारत में महंगा Apple iPhone, GST की मार का असर  

Advertisement

भारत में कंपनी के स्वामित्व वाले केवल दो स्टोर हैं। मगर अमेरिका जैसे बाजारों में 95 फीसदी बिक्री दूरसंचार कंपनियों के जरिये होती है जो फोन के सा​थ अपनी सेवा देती हैं।

Last Updated- September 22, 2024 | 10:20 PM IST
iPhone 16

ऐपल इंक पहली बार प्रो और प्रो मैक्स सहित आईफोन 16 की पूरी श्रृंखला भारत में ही असेंबल करने जा रही है। कंपनी चीन के अलावा केवल भारत में ऐसा कर रही है। हालांकि भारत में उसने महंगे मॉडलों की रिटेल कीमत कम की हैं फिर भी ये फोन दुनिया के कई देशों के मुकाबले महंगे पड़ रहे हैं। इन देशों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मले​शिया के साथ थाईलैंड तक शामिल है। भारत में कीमत ज्यादा इसलिए है कि इस फोन पर सबसे अधिक कर (जीएसटी) यहीं लगता है।

फिर भी अच्छी खबर यह है कि आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स जल्द ही भारत में असेंबल किए जाएंगे। इसलिए भारत में असेंबल किए गए आईफोन 16 मॉडल की कीमत आईफोन 15 मॉडल के मुकाबले कम हो गई है। अब आप केवल 1,19,900 रुपये में आईफोन 16 प्रो खरीद सकते हैं, जो आईफोन 15 प्रो की मौजूदा कीमत से 9,900 रुपये यानी करीब 7.6 फीसदी सस्ता है।

केंद्रीय बजट के बाद फोन के पुर्जों पर आयात शुल्क घटने के बावजूद दोनों में इतना अंतर है। अगर शुल्क घटने से पहले की कीमत देखें तो आईफोन 15 प्रो श्रृंखला की शुरुआती कीमत के मुकाबले 16 प्रो की शुरुआत 15,000 रुपये कम में हो रही है।

यही बात आईफोन 16 प्रो मैक्स पर भी लागू होती है। यह मॉडल अब पिछले आईफोन 15 प्रो मैक्स के मुकाबले 9,100 रुपये सस्ता हो चुका है। यह कीमत बजट के बाद की है। 15 प्रो मैक्स पिछले साल बाजार में उतारा गया था और शुरुआती कीमत के मुकाबले 16 प्रो मैक्स 15,000 रुपये सस्ता है।

मगर अच्छी खबर यहीं खत्म हो जाती है। इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है और उसका बोझ पूरी तरह ग्राहकों के कंधों पर आ गया है। यही कारण है कि कीमतें ऊंची हैं। इसके अलावा चीन से आने वाले पुर्जों पर भारी आयात शुल्क लगता है, जो 7 से 8 फीसदी है। इसे तो कंपनी काफी हद तक खुद ही उठाती है। मगर फोन पर डीलर मार्जिन भी 10 से 12 फीसदी है।

भारत में कंपनी के स्वामित्व वाले केवल दो स्टोर हैं। मगर अमेरिका जैसे बाजारों में 95 फीसदी बिक्री दूरसंचार कंपनियों के जरिये होती है जो फोन के सा​थ अपनी सेवा देती हैं। वहां कंपनी के स्वामित्व वाले 247 से ज्यादा स्टोर भी हैं। तो उन देशों में आईफोन सस्ता क्यों है? पहला कारण कम स्थानीय कर हैं। अमेरिका में जीएसटी की जगह मूल्यवर्द्धित कर लगता है, जो हर राज्य में अलग-अलग है। मगर यह 5 से 9 फीसदी के बीच है यानी भारत में जीएसटी से आधी!

अगर औसतन 7 फीसदी मूल्यवर्द्धित कर मानकर ऐपल इंक द्वारा घोषित मूल कीमत में जोड़ा जाए तो भी शुरुआती मॉडल की कीमत में 4,700 रुपये और टॉप एंड मॉडल में 7,000 रुपये का फर्क पड़ेगा।  तब भी अमेरिका और भारत में आईफोन की कीमतों में अंतर काफी अ​धिक होगा।

आईफोन खरीदारों के लिए दुबई भी आकर्षक है और काफी भारतीय वहां से आईफोन खरीदते हैं। दुबई में आईफोन पर केवल 5 फीसदी कर लगता है और थाईलैंड में 7 फीसदी। मलेशिया में इसकी दर 6 फीसदी है और वियतनाम में 10 फीसदी। कनाडा में भी 5 से 15 फीसदी कर के साथ आप आईफोन खरीद सकते हैं।

यूएई (दुबई), थाईलैंड, मलेशिया और वियतनाम जैसे देशों से आईफोन खरीदने का फायदा यह भी है कि लौटते समय कुछ शर्तें पूरी करने पर उन्हें चुकाया गया स्थानीय कर वापस मिल जाता है। इसलिए उन देशों में ऐपल इंक फोन का जो बुनियादी मूल्य बताती है, असल में उसी कीमत पर आपको फोन मिल भी जाता है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement