facebookmetapixel
Advertisement
RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेल

‘विजन 2030’ के तहत अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने किया कॉरपोरेट हब का गठन

Advertisement

रिलायंस ने कहा कि आरजीसीसी की मुख्य टीम में उद्योग के अग्रणी सतीश सेठ, पुनीत गर्ग और के राजा गोपाल शामिल होंगे।

Last Updated- November 18, 2024 | 12:14 PM IST
Anil Ambani

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह ने रविवार को कहा कि उसने अपनी ‘विजन 2030’ की वृद्धि रणनीति के तहत एक पहल के रूप में रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर (आरजीसीसी) का गठन किया है। समूह ने अपने बयान में कहा कि विस्तार और नवाचार के लिए किसी मूल केंद्र के रूप में स्थापित आरजीसीसी का उद्देश्य समूह के विविधता के प्रयासों की योजना तैयार करना और अनुभवी विशेषज्ञता के साथ उभरती प्रतिभाओं को मिलाकर अगली पीढ़ी के नेतृत्व को बढ़ाना है।’

रिलायंस ने कहा कि आरजीसीसी की मुख्य टीम में उद्योग के अग्रणी सतीश सेठ, पुनीत गर्ग और के राजा गोपाल शामिल होंगे। सेठ और गर्ग दोनों के ही पास नेतृत्व की विभिन्न भूमिकाओं में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञ गोपाल नए अवसरों और तकनीकी प्रगति के जरिये समूह का संचालन करते हुए नेतृत्व के अगले दौर का मार्गदर्शन करेंगे।

रिलायंस समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस कदम का उद्देश्य इन नेतृत्वकर्ताओं के विशाल अनुभव का इस्तेमाल करते हुए समूह के भविष्य की वृद्धि को आगे बढ़ाना है। इससे उद्योग की चुनौतियों से निपटने और नए अवसरों का लाभ उठाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा अपने ग्राहकों और हितधारकों को असाधारण मूल्य प्रदान करने में मदद मिलेगी।’

समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वे अब ऋण मुक्त हो चुकी हैं और आगो की बढ़ोतरी के लिए नए क्षेत्रों की परियोजनाओं पर सक्रियता से काम कर रही हैं।

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement