facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

वाणिज्यिक एसी बाजार में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं: सुनील वाचानी

Advertisement

कार्यालयों, खुदरा स्थानों, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं, आतिथ्य प्रतिष्ठानों और शैक्षिक संस्थानों सहित बुनियादी ढांचे के विकास से इसे बढ़त मिल रही है।

Last Updated- April 14, 2024 | 10:29 PM IST
वाणिज्यिक एसी बाजार में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं: सुनील वाचानी, Commercial AC market has significant growth potential, says CEAMA president

वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग (एसी) बाजार में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं हैं और तेजी से बढ़ते शहरीकरण, ढांचागत विकास और आर्थिक वृद्धि के कारण इसे समर्थन मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण विनिर्माताओं के संगठन सीईएएमए के अध्यक्ष सुनील वाचानी ने यह बात कही।

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण विनिर्माता संघ (सीईएएमए) के अध्यक्ष ने कहा कि वाणिज्यिक ‘सी’ (गर्मी पैदा करने वाले उपकरण, वायु संचार उपकरण और वातानुकूलन उपकरण) खंड में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है।

कार्यालयों, खुदरा स्थानों, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं, आतिथ्य प्रतिष्ठानों और शैक्षिक संस्थानों सहित बुनियादी ढांचे के विकास से इसे बढ़त मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, घर के अंदर हवा की गुणवत्ता को लेकर बढ़ती जागरूकता, और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और भवन स्वचालित प्रणाली जैसे कारक भी वाणिज्यिक परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृद्धि की संभावनाओं के लिहाज से वाणिज्यिक ‘सी’ खंड में महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वाणिज्यिक ‘सी’ खंड का बाजार आकार लगभग 30 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। कमरे को ठंडा करने वाले एयर कंडीशनर खंड के बारे में पूछने पर वाचानी ने कहा कि उन्हें इस खंड में लगातार वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement