facebookmetapixel
Explainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन इससे पहले का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौका

Airtel का मासिक ARPU 10 साल बाद बढ़कर 200 रुपये पर

भारती एयरटेल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 1,612 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:19 PM IST
bharati airtel

ठीक एक दशक बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारती एयरटेल की प्रति ग्राहक मासिक औसत आय 200 रुपये पर पहुंच गई। इस तिमाही में रिलायंस जियो की प्रति ग्राहक मासिक औयत आय 180.5 रुपये और वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में वोडाफोन आइडिया के मामले में यह 135 रुपये रही थी।

कंपनी के सूत्रों ने पु​ष्टि की कि इससे पहले वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एयरटेल की प्रति ग्राहक मासिक औयत आय 200 रुपये रही थी।

यह कदम भारत की इस दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अपनी प्रतिस्पर्धी रिलायंस जियो के कम शुल्क, अ​धिक निवेश आवश्यकताओं और दूरसंचार क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इन दस वर्षों में इस प्रमुख पैमाइश को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

एयरटेल का लाभ 1,612 करोड़ रुपये

भारती एयरटेल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 1,612 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही के 1,607 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा है। क्रमिक आधार पर, शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के 3,005.5 करोड़ रुपये से आधा हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की समेकित आय पिछले साल के मुकाबले 19 फीसदी बढ़कर 19,746 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का एबिटा मार्जिन भी पिछले साल की तुलना में 271 अंक सुधरकर 53.7 फीसदी हो गया है।

16 देशों में फैली एयरटेल के पास कुल 52.9 करोड़ ग्राहक हैं। कंपनी ने कहा तिमाही के दौरान उसका कुल वैश्विक पूंजीगत व्यय 10,486 करोड़ रुपये रहा। इसका बड़ा हिस्सा यानी करीब 9,327 करोड़ रुपये भारत में किया गया, जहां कंपनी 5जी सेवाएं शुरू कर रही है।

इस बीच भारतीय कारोबार में कंपनी का राजस्व 13 फीसदी बढ़कर 26,357 करोड़ रुपये हो गया। पहली तिमाही के अंत तक भारत में एयरटेल के कुल 38.3 करोड़ ग्राहक हैं।

First Published - August 3, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट