facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देव

Air India स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान का परिचालन करेगी

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 3:32 PM IST
Air India

Air India ने गुरुवार को कहा कि नेवॉर्क से आने वाली उड़ान बुधवार को स्वीडन की राजधानी मोड़े जाने की वजह से वहां फंसे यात्रियों को लाने के लिए वह विशेष उड़ान का परिचालन स्टॉकहोम के लिए करेगी।

उल्लेखनीय है कि नेवार्क से दिल्ली आ रहे विमान बोइंग 777-300 को बुधवार को इंजन से तेल का रिसाव होने की वजह से स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को लाने के लिए बोइंग 777 विमान को अपराह्न करीब दो बजे मुंबई से रवाना किया जाएगा और वह भारतीय समयानुसार रात 11 बजे स्टॉकहोम पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि विशेष विमान स्टॉकहोम से भारतीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे उड़ान भरेगा और शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार आठ बजे दिल्ली पहुंचेगा। नेवार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में आठ नवजात शिशुओं सहित 292 यात्री, चालक दल के 15 सदस्य और चार पायलट सवार थे। विमान की आपात लैंडिंग स्टॉकहोम के अर्लांडा हवाई अड्डे पर कराई गई। विमान सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा था।

यह भी पढ़ें : Flipkart में 4,5000 कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी तनख्वाह, कंपनी ने कहा इस साल अनिश्चित है माहौल

बुधवार देर रात एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि विमानन कंपनी स्वीडिश अधिकारियों से कुछ यात्रियों के लिए आव्रजन मंजूरी देने को लेकर चर्चा कर रही है जो अबतक हवाई अड्डे पर ही मौजूद हैं। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव हो रहा था जिसकी वजह से उसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में विमान ने स्टॉकहोम में आपात लैंडिंग की।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement