facebookmetapixel
Advertisement
जेनेरिक दवाओं की चुनौती के बीच भागेगा ये Pharma Stock! ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकElon Musk ने किया xAI का बड़ा फेरबदल, कौन बना नई टीम का कप्तान?1 अप्रैल से लागू होंगे PAN के नए नियम, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जानें नई लिमिटUS में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Air India-Vistara विलय को सिंगापुर से मंजूरी

Advertisement

इसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Last Updated- March 05, 2024 | 8:16 PM IST
Vistara-Air India Merger

सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीसीएस ने एयर इंडिया और विस्तारा के प्रस्तावित विलय को सशर्त मंजूरी दे दी है। सौदे की घोषणा के एक साल से अधिक समय बाद यह मंजूरी दी गयी है। एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी।

इसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। विस्तारा सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह का एक संयुक्त उद्यम है। सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (सीसीसीएस) ने संभावित प्रतिस्पर्धा-रोधी चिंताओं को दूर करने के लिए एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस और विस्तारा की तरफ से प्रतिबद्धता जताने के बाद विलय को सशर्त मंजूरी दे दी है।

प्रतिबद्धताओं में सिंगापुर-दिल्ली, सिंगापुर-मुंबई, सिंगापुर-चेन्नई और सिंगापुर-तिरुचिरापल्ली मार्गों पर अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवाओं से संबंधित प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। सीसीसीएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित पक्षों ने इन मार्गों पर क्षमता को महामारी से पहले (यानी वर्ष 2019) के स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है।

सिंगापुर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में मंजूरी का स्वागत किया। उसने कहा कि प्रस्तावित विलय प्रगति पर है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और अन्य नियामकीय मंजूरी लंबित है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement