facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Air India ने घटाई संकरी बॉडी वाले विमानों की उड़ानें, कई रूट्स पर सेवाएं स्थगित

एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से संकरी बॉडी वाले विमानों की उड़ानों में 5% कटौती की, कई रूट्स पर सेवाएं निलंबित और कुछ मार्गों पर फ्लाइट्स कम की गईं।

Last Updated- June 22, 2025 | 10:34 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संकरे आकार के विमानों की सेवा में 5 फीसदी की कमी करने जा रही है। यह कमी अगले महीने के मध्य तक कर दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में चौड़े आकार वाले विमानों में 15 फीसदी की कमी की घोषणा की थी।

इसके अलावा कंपनी ने तीन मार्गों पर सेवाएं निलंबित करने और 19 मार्गों पर उड़ानों को कम करने की भी घोषणा की है। कंपनी ने मुताबिक इस कटौती का उद्देश्य शिड्यूल की निर्भरता बरकरार रखना और अंतिम समय में यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करना है। निलंबित सेवाओं में बेंगलूरु-सिंगापुर, पुणे-सिंगापुर की रोजाना की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और मुंबई-बागडोगरा की घरेलू उड़ान शामिल है। इन तीनों मार्गों पर सप्ताह में सात बार उड़ानें कम से कम 15 जुलाई तक स्थगित रहेंगी। 

उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन वाली एआई 171 के उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कंपनी यह कदम उठा रही है। इस हादसे में विमान में बैठे 241 लोगों और जमीन पर 34 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में सिर्फ एक यात्री सुरक्षित बचा था। हादसे के अगले दिन 13 जून को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के 33 बोइंग 787 विमानों के बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का निर्देश दिया था। नतीजतन, विमानन कंपनी ने पिछले हफ्ते चौड़े आकार वाले विमानों के साथ लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

एयर इंडिया का मुताबिक इसके संकरे आकार वाले विमानों की सेवाओं में कटौती से सभी प्रमुख और सेकंडरी मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कमी आएगी। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर उड़ानों की संख्या हर हफ्ते के 176 से घटकर 165 रह जाएगी जबकि दिल्ली-हैदराबाद मार्ग पर 84 से 76 हो जाएगी। 

First Published - June 22, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट