facebookmetapixel
STT बढ़ाने का असर: बाजार में सट्टेबाजी पर लगाम कसनी और टैक्स कलेक्शन में गिनती बढ़ेगीDefence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र को GDP का 2% हिस्सा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद डिफेंस सेक्टर को बूस्टBudget 2026: शिक्षा सुधार, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का बड़ा फोकसStock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्य

एयर इंडिया हादसे का हवाई यात्रियों की संख्या पर नहीं पड़ा कोई असर: अकासा एयर

अकासा एयर ने यात्रियों की मजबूत मांग, निवेशकों की मंजूरी और बोइंग पर भरोसे के साथ विमानन बाजार में अपना विश्वास कायम रखा है।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:54 PM IST
Akasa Air
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बीते महीने एयर इंडिया के एआई 171 विमान की दुर्घटना के बावजूद यात्रियों की मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है। अकासा एयर के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुर गोयल ने आज कहा कि अकासा एयर का लोड फैक्टर मजबूत बना हुआ है और यात्रियों का विमानन उद्योग के भरोसा बरकरार है।

नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया राउंडटेबल में गोयल ने कहा, ‘हमने वाकई कोई असर नहीं देखा। मैंने आंकड़ों और लोड फैक्टर को देखा, जो मजबूत बने हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि लोग अभी भी विश्वास के साथ उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दुखद घटना के बावजूद हमारा मानना है कि क्षेत्र मजबूत और दमदार बना हुआ है। लोग अभी भी इस विश्वास और भरोसे के साथ यात्रा कर रहे हैं कि विमानन कंपनियां उनके लिए सुरक्षित अनुभव और सुरक्षित यात्रा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। ‘

नए निवेशकों के बारे में गोयल ने बताया कि उनके निवेश की नियामकीय मंजूरी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, ‘हम प्रक्रिया पूरी करने के काफी करीब हैं और अब बाहर से ऋण लेने की कोई योजना नहीं है।’ 

अगस्त 2022 में परिचालन शुरू करने वाली अकासा एयर ने 6 फरवरी को कहा था कि विमानन कंपनी में नई पूंजी के लिए उसने प्रेमजी इन्वेस्ट, रंजन पई इन्वेस्टमेंट ऑफिस और 360 वन ऐसेट जैसे निवेशकों के साथ करार किया है।

गोयल ने बोइंग की डिलिवरी में देरी को लेकर किसी भी तात्कालिक चिंता को खारिज करते हुए कहा कि विमान विनिर्माता के साथ बातचीत चल रही है और विमानन कंपनी का उस पर भरोसा है। अकासा को उम्मीद है कि 226 बी 737 मैक्स विमानों का उसका पूरा ऑर्डर साल 2032 तक पूरा हो जाएगा। इससे अगले कुछ वर्षों में बेड़े के आकार में 25 से 30 फीसदी सालाना वृद्धि में भी मदद मिलेगी।

First Published - July 22, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट