facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Adani Group करेगा 1.3 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश, एयरपोर्ट और ग्रीन एनर्जी पर विशेष जोर

Adani Group ने इस साल 3 अरब डॉलर पूंजी जुटाने की योजना को दिया अंतिम रूप, अदाणी ग्रीन एनर्जी खावड़ा संयंत्र के विस्तार में लगाएगी 34,000 करोड़ रुपये

Last Updated- June 25, 2024 | 9:18 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की चालू वित्त वर्ष में अपने कारोबार के विस्तार पर 1.3 लाख करोड़ रुपये लगाने की योजना है। परियोजनाओं के लिए रकम का इंतजाम करने के वास्ते समूह 3 अरब डॉलर (25,000 करोड़ रुपये) की पूंजी भी जुटा सकता है। समूह के मुख्य वित्त अ​धिकारी जुगे​शिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने आज कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी 34,000 करोड़ रुपये निवेश कर गुजरात में खावड़ा संयंत्र का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम अदाणी एंटरप्राइजेज और समूह की अन्य कंपनियों के जरिये 3 अरब डॉलर (25,000 करोड़ रुपये) तक इ​क्विटी पूंजी जुटाएंगे।’

समूह इस साल 3 से 4 अरब डॉलर मूल्य के कर्ज को रीफाइनैंस कराने की योजना भी बना रहा है और अन्य ऋण साधनों के ज​रिये 1 अरब डॉलर की पूंजी अलग से जुटाई जाएगी। अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस शेयर बेचकर पूंजी जुटाने की मंजूरी शेयरधारकों से ले चुके हैं।

सिंह ने कहा, ‘नवी मुंबई हवाई अड्डे समेत हमारी कई परियोजनाएं इस साल शुरू हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा कि समूह के द्वारा किया जा रहा अधिकतर निवेश अब कामकाज से आने वाली रकम के जरिये हो रहा है और बाहर से पूंजी की जरूरत बहुत कम हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर निवेश हवाई अड्डे और हरित ऊर्जा क्षेत्र में किया जाएगा।’ 2023-24 में समूह की कंपनियों ने 82,000 करोड़ रुपये की नकदी हासिल की और उसकी नकदी की आवक भावी परियोजनाओं पर खर्च करने में मददगार होंगी।

सिंह ने कहा कि अदाणी समूह की योजना अगले 10 साल में स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर निवेश करने की है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा कारोबार का आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम वित्त वर्ष 2027-28 तक आएगा। फिलहाल हवाई अड्डा कारोबार अदाणी एंटरप्राइजेज के अंतर्गत आता है।

सिंह ने बताया कि अगले एक दशक के लिए रकम का इंतजाम तय कर लिया गया है और 68 फीसदी रकम आंतरिक संसाधनों से ही आएगी। उन्होंने कहा कि समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने निवेश के जो भी लक्ष्य तय किए हैं, उनकी दिशा में ही चला जा रहा है और एक-एक पाई का इंतजाम कर लिया गया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज लगभग सपाट रहा और 3,171 रुपये पर बंद हुआ। इस हिसाब से इसका कुल बाजार पूंजीकरण 3.61 लाख करोड़ रुपये रहा।
सिंह ने कहा कि अदाणी समूह का तकरीबन 90 फीसदी कारोबार वि​भिन्न नियमाकीय संस्थाओं के दायरे में आता है, इसलिए कारोबार बहुत पारदर्शी और मजबूत तरीके से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अगले तीन साल में 10 गीगावाट सालाना क्षमता वाला सौर विनिर्माण कॉम्प्लेक्स बनाने पर निवेश करती रहेगी। कंपनी को पॉलीसिलिकन फाउंड्री भी 2028 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि समूह अपनी बुनियादी ढांचा संप​त्तियों के लिए ऐसे निवेशक तलाश रहा है, जो लंबे समय तक पैसा लगाते रहें।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने किया 2 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम

समूह की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी 2030 तक 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके लिए उसने निवेशकों के साथ रकम का इंतजाम कर लिया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कहा कि 10.9 गीगावाट की मौजूदा क्षमता को बढ़ाकर 50 गीगावाट करने के लिए जरूरी रकम का इंतजाम हो गया है।

इसमें 25 फीसदी रकम इक्विटी के जरिये पहले ही आ गई है। बाकी रकम कर्ज के जरिये आएगी, जिसके लिए ऋणदाताओं से बात पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी 2030 तक 50,000 करोड़ रुपये एबिटा की उम्मीद कर रही है।

First Published - June 25, 2024 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट