facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Adani ग्रुप अब TATA, Reliance, Google और Phonepe को टक्कर देने की तैयारी में! जानें क्या है प्लान

Advertisement

Adani ग्रुप अब भारत के तेज़ी से बढ़ते ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में भी कूदने की तैयारी में है

Last Updated- May 28, 2024 | 5:24 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) अपने कारोबार को और भी बड़ा करने की सोच रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ग्रुप अब भारत के तेज़ी से बढ़ते ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में भी कूदने की तैयारी में है। ऐसा करके वो टाटा, गूगल और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों से सीधी टक्कर लेना चाहता है।

जानकारों के मुताबिक अदाणी ग्रुप भारत के सबसे बड़े सरकारी डिजिटल पेमेंट सिस्टम, रूपे कार्ड की तरह काम करने वाले यूपीआई (Unified Payments Interface) का लाइसेंस लेने के लिए बातचीत कर रहा है। साथ ही, पहले से ऐलान किए गए अदाणी क्रेडिट कार्ड को बैंकों के साथ मिलकर लाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अदाणी ग्रुप अपने उपभोक्ता ऐप अदाणी वन (Adani One) में नये फीचर्स जोड़ सकता है: सिर्फ पेमेंट सेक्टर ही नहीं, बल्कि खबरों के अनुसार अदाणी ग्रुप सरकारी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा भी देने के लिए बातचीत कर रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि अगर ये बातचीत सफल होती है, तो ये सारी सर्विसिज अदाणी ग्रुप के उपभोक्ता ऐप अदाणी वन पर मिलेंगी, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया गया था।

अदाणी ग्रुप सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले बाजारों में कदम रखने की अपनी योजना पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि अदाणी ग्रुप की ई-कॉमर्स और पेमेंट सर्विस शुरुआत में उन्हीं लोगों को टारगेट करेंगी जो पहले से ही अदाणी ग्रुप की दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। जैसे गैस और बिजली के ग्राहक या अदाणी के हवाई अड्डों से यात्रा करने वाले लोग।

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट में शामिल कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में पहले से ही कई बड़ी कंपनियां मौजूद हैं, ऐसे में अदाणी ग्रुप के लिए सफल होना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, अदाणी ग्रुप के पास पहले से ही देशभर में फैला हुआ बड़ा बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स का नेटवर्क है। साथ ही, उनके पास पहले से ही कई ग्राहक भी जुड़े हुए हैं। ये सब मिलकर अदाणी ग्रुप को इन नए बाजारों में आगे बढ़ने का एक मजबूत आधार दे सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement