facebookmetapixel
Advertisement
क्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावट

Adani group उठाने जा रहा है एक और बड़ा कदम, बैंकों से बातचीत हुई शुरू

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 3:00 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) का झटका झेल रहे अदाणी ग्रुप (Adani group) नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 80 करोड़ डॉलर डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।

इस मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी है। शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की जनवरी में रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप का यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला ग्रुप इस फंड को जुटाने के लिए सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (Sumitomo Mitsui Banking Corp), डीबीएस बैंक लिमिटेड (DBS Bank Ltd), मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (Mitsubishi UFJ Financial Group) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी (Standard Chartered Plc) से बातचीत कर रहा हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रुप लगभग 70 करोड़ डॉलर से लेकर लगभग 80 करोड़ डॉलर तक जुटाने की योजना बना रहा है। हालांकि, इस योजना और पैसा जुटाने साइज को लेकर अभी कुछ फ़ाइनल नहीं हुआ है।

अदाणी ग्रुप के लिए अगर यह योजना सफल रहती है, तो इससे ग्रुप को बाजार में वापस निवेशकों का भरोसा जीतने में मदद मिलेगी। इससे निवेशकों को एक पॉजिटिव संदेश जाएगा कि बैंक ग्रुप को कर्ज देने में किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से ग्रुप का मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा घटा है। हालांकि, समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है और इसे चाल बताया है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement