facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Adani Group अबू धाबी की कंपनी के साथ ला रहा जॉइंट वेंचर, नई जोड़ी बनाने के पीछे क्या है मकसद?

Adani Enterprises की सब्सिडियरी कंपनी ने IHC की सब्सिडियरी कंपनी Sirius International Holding के साथ हाथ मिलाया है।

Last Updated- December 28, 2023 | 10:50 PM IST
Adani Group Share

अदाणी एंटररप्राइजेज (Adani Enterprises) की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी ग्लोबल लिमिटेड, मॉरिशस अबू धाबी की कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर (JV) शुरू करने जा रही है। अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने जॉइंट वेंचर (JV)  के लिए इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सब्सिडियरी कंपनी Sirius International Holding के साथ हाथ मिलाया है, जिसमें अदाणी ग्लोबल की हिस्सेदारी 49 फीसदी और Sirius International Holding की हिस्सेदारी 51 फीसदी होगी।

अदाणी का JV के पीछे उद्देश्य ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश करना और उद्यम खड़ा करना है।

क्या होगा Adani-Sirius जॉइंट वेंचर का नाम?

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उनके द्वारा शुरू किए जा रहे जॉइंट वेंचर का नाम Sirius Digitec International Limited होगा। यह JV अबू धाबी में शुरू होगा और यह आधुनिक टेक्नोलॉ़जी का प्रयोग करते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

इस जॉइंट वेंचर का क्या है लक्ष्य?

कंपनी ने बताया कि उसके जॉइंट वेंचर का लक्ष्य AI, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और सिक्योर्ड ब्लॉकचेन प्रोडक्ट्स का यूज करके फिनटेक, हेल्थटेक और ग्रीनटेक के क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री की तरफ भी फोकस को बढ़ाना है। इसकी योजना भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ते डिजिटलीकरण में शामिल होने की भी है, क्योंकि ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि यह 2030 तक 1 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर का बाजार बन जाएगा।

गिरे शेयर

अदाणी एंटरप्राइजेज के इस ऐलान के बाद भी शेयरों में तेजी देखने को नहीं मिली। BSE पर कंपनी के शेयर 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2812.50 रुपये पर बंद हुए।

First Published - December 28, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट