facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

टमाटर, प्याज, आलू उत्पादन को लेकर आ गई बड़ी खबर, नहीं बिगड़ेगा आपका किचन-बजट

Advertisement

आज जारी अनुमान के मुताबिक 2024-25 सीजन में टमाटर का उत्पादन 215.4 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 1 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- February 06, 2025 | 10:33 PM IST
Vegetables from Pilibhit

पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक 2024-25 सीजन में 3 प्रमुख सब्जियों टमाटर, प्याज, आलू का उत्पादन इससे पहले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ने की संभावना है। महंगाई के खिलाफ लड़ाई में सरकार के लिए यह राहत की बात है।

आज जारी अनुमान के मुताबिक 2024-25 सीजन में टमाटर का उत्पादन 215.4 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 1 प्रतिशत ज्यादा है। 2024-25 में प्याज का उत्पादन 288.7 लाख टन रहने की संभावना है, जो 2023-24 की तुलन में करीब 19 प्रतिशत ज्यादा है।

आलू का उत्पादन 2024-25 में 595.7 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल की समान अवधि से 4.4 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में 2024-25 में सब्जियों के कुल उत्पादन में इन तीन सब्जियों की हिस्सेदारी करीब 51 प्रतिशत रहने की संभावना है।

2024-25 में भारत में कुल सब्जी उत्पादन 2,145.6 लाख टन रहने की संभावना है, जो 2023-24 के उत्पादन से 3.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं फलों का उत्पादन 1,132.2 लाख टन रहने की संभावना है, जो इसके पहले के साल की तुलना में 0.2 प्रतिशत ज्यादा है।

कुल मिलाकर पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक बागवानी फसलों का उत्पादन 2024-25 में करीब 3,620.9 लाख टन रहने की संभावना है, जो 2023-24 के अंतिम अनुमान की तुलना में 73.4 लाख टन (2.07 प्रतिशत) ज्यादा है।

इसका मतलब यह है कि एक बार फिर भारत में बागवानी फसलों का उत्पादन 3,620.9 लाख टन होगा, जो 2023-24 (जुलाई से जून) में हुए खाद्यान्न उत्पादन से अधिक होगा, जो 3,322.9 लाख टन रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement