facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

फिर अपर सर्किट के लपेटे में काली मिर्च

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:45 PM IST

डॉलर में आई मजबूती और सट्टेबाजी के चलते वायदा बाजार में आज काली मिर्च की कीमतों में और तेजी का रुख रहा।


नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में काली मिर्च की कीमतों ने गुरुवार को  2.36 फीसदी के अपर सर्किट को छू लिया। दोपहर 1 बजे मई के वायदा कारोबार के लिए काली मिर्च की कीमतें में 0.89 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कीमतें 14,430 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं। 


वहीं जून की कीमतों में 0.96 फीसदी का इजाफा हुआ और कीमतें 14,765 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गईं जबकि जुलाई के कारोबार में 0.97 फीसदी का उछाल आया और कीमतें 15,053 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं।


वहीं सितंबर महीने के लिए वायदा कीमतों में 2.36 फीसदी की तेजी आई और कीमतें 15,524 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं। और अक्टूबर की कीमतें 15,792 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं।केरल के कोच्चि में काली मिर्च की हाजिर कीमतें 14,400.35 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई हैं। कोच्चि के एक कारोबारी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से डॉलर में आई तेजी की वजह और सट्टेबाजों के चलते काली मिर्च की कीमतों में तेजी आई है।


कारोबारियों का कहना है कि इसी वजह से काली मिर्च के दाम बढ़े हैं नहीं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि काली मिर्च की निर्यात मांग में तेजी आई है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में वियतनाम की काली मिर्च की कीमत भारतीय काली मिर्च की तुलना में काफी कम है। उनका यही कहना है कि भारतीय निर्यातकों को  वियतनाम की काली मिर्च की कम कीमतों के चलते ही निर्यात के कम ऑर्डर मिल रहे हैं।


एक विश्लेषक का कहना है कि इस समय वियतनाम में कटाई पूरे जोर पर है। और कम कीमतों की वजह से यहां की काली मिर्च, काली मिर्च आयात करने वाले देशों को लुभा रही है। गौरतलब है कि वियतनाम काली मिर्च उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। इस साल वियतनाम में काली मिर्च का बंपर उत्पादन भी हुआ है। पिछले साल के 80 लाख टन उत्पादन की तुलना में इस साल वहां 1 करोड़ टन काली मिर्च का उत्पादन हुआ है।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement