facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

घट गई टीएमटी सरिया की कीमत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:40 PM IST

कीमतों पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदम उठाने जाने की अटकलों के चलते खरीदार बाजार से दूर हैं और इस वजह से लोहे के लंबे प्रॉडक्ट की कीमत में करीब 3000 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है।


अप्रैल महीने की शुरुआत में टीएमटी बार की कीमत 47 हजार रुपये प्रति टन थी जो अब घटकर 44 हजार रुपये प्रति टन पर आ गई है।इंडस्ट्री के सूत्रों ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा कि बहुत कम उत्पादक हैं जो लोहे के फ्लैट प्रॉडक्ट बनाते हैं, जबकि लंबे प्रॉडक्ट बनाने वालों की संख्या ज्यादा है। कुल 570 लाख टन स्टील उत्पादन में लंबे प्रॉडक्ट का हिस्सा 320 लाख टन का है।


एसपीएस स्टील के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन वोहरा ने बताया कि खरीदारों ने बाजार आना छोड़ दिया है और कंपनियों के पास अभी 20 दिन का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले तक टीएमटी बार की कीमत 47 हजार रुपये प्रति टन थी जो अब घटकर 44 हजार पर आ गई है। वोहरा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मांग में कमी आ गई है बल्कि खरीदार सरकारी नीति का इंतजार कर रहे हैं।


खरीदारों को लगता है कि बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार कुछ न कुछ कदम जरूर उठाएगी। एसपीएस करीब 40 हजार टन टीएमटी बार का उत्पादन करती है और देश के पूर्वी इलाके में रिटेल सेगमेंट में इस कंपनी का स्थान दूसरा है। एक अग्रणी उत्पादक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लंबे प्रॉडक्ट के खरीदार बाजार से गायब हैं और यही वजह है कि कीमतें उसी स्तर पर आ गई हैं।


एक प्राइमरी प्रडयूसर ने कहा कि हमारे मुकाबले सेकंडरी प्रडयूसर 3-4 हजार रुपये प्रति टन ज्यादा कीमत वसूल रहे थे जो अब उनकेबराबर हो गई है। प्राइमरी प्रडयूसर कुल उत्पादन में 18-20 फीसदी का योगदान देते हैं। कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से पिछले महीने सेकंडरी प्रडयूसर ने कीमतें चार बार बढ़ाई थी। जनवरी 2008 में टीएमटी बार की कीमत 30 हजार रुपये प्रति टन थी और स्टील मंत्रालय के आग्रह पर कुछ कंपनियों ने टीएमटी की कीमत में 2000 रुपये प्रति टन की कमी की थी।


वैसे उत्पादकों का दावा है कि लागत में बढ़ोतरी की वजह से उनका प्रॉफिट मार्जिन कम होता जा रहा है।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement