facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

तीन दिन की गिरावट के बाद रुपया संभला

Advertisement

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले गिरकर 85.87 पर पहुंच गया था

Last Updated- May 09, 2025 | 11:17 PM IST
Dollar Vs Rupee

शुक्रवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत की और तीन दिन की गिरावट के बाद 34 पैसे की मजबूती के साथ वह 85.38 पर बंद हुआ। इसे केंद्रीय बैंक की डॉलर बिक्री से समर्थन मिला। रुपये का पिछला बंद भाव 85.72 था। डीलरों का कहना है कि रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले गिरकर 85.87 पर पहुंच गया था, लेकिन रिजर्व बैंक की ओर से सरकारी बैंकों द्वारा की गई डॉलर बिकवाली से दिन के आखिर में इसमें तेजी देखी गई।

सरकार के स्वामित्व वाले एक बैंक में डीलर ने कहा, ‘आरबीआई ने सुबह के कारोबार में कमजोरी के बाद 85.85 पर हस्तक्षेप किया। रुपये में बड़ी गिरावट भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की खबरों की वजह से आई थी। अगर सप्ताहांत कोई बड़ी घटना नहीं होती है तो अगले सप्ताह हम रुपये को मजबूती के साथ खुलता देख सकते हैं।’

गुरुवार को घरेलू मुद्रा में दो साल से ज्यादा समय में सबसे अधिक गिरावट देखी गई थी जिससे चालू कैलेंडर वर्ष और वित्त वर्ष दोनों के लिए इसकी सारी बढ़त खत्म हो गई। लेकिन शुक्रवार को इसमें तेजी आई और चालू कैलेंडर वर्ष में डॉलर के मुकाबले यह 0.27 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष में 0.1 प्रतिशत मजबूत हुआ।  

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement