facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Rupee vs Dollar: फेड मीटिंग से पहले रुपया दो हफ्ते के हाई पर, अमेरिका-भारत वार्ता से मिला सहारा

Advertisement

अमेरिका की ब्याज दर निर्धारण समिति भारतीय बाजार बंद होने के बाद अपनी नीति निर्णय की घोषणा करने वाली है।

Last Updated- September 17, 2025 | 10:26 PM IST
Indian Rupee

Rupee vs Dollar: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले आज रुपया दो हफ्ते के उच्चतम स्तर 87.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह 28 अगस्त के बाद से सबसे उच्चतम स्तर है। डीलरों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों पर आशावाद ने भी रुपया को मजबूत किया है।

अमेरिका की ब्याज दर निर्धारण समिति भारतीय बाजार बंद होने के बाद अपनी नीति निर्णय की घोषणा करने वाली है। विदेशी मुद्रा बाजार को पहले से ही ब्याज दर में 25 आधार अंकों तक की कटौती की उम्मीद है। कारोबार के दौरान रुपया चढ़कर 87.72 प्रति डॉलर तक पहुंच। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 88.06 पर बंद हुआ था।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘रुपया में मजबूती फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले डॉलर में नरमी के कारण संभव हुई है, जहां बाजार मोटे तौर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच व्यापार में गतिरोध दूर होने से भी इसे बल मिला है।’

गोयनका ने कहा, ‘अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और डॉलर सूचकांक में गिरावट ने उभरते बाजार की मुद्राओं के लिए मजबूत होने के हालात तैयार किए हैं तथा हाल ही में व्यापार वार्ता में गतिरोध दूर होने पर खासकर रुपया को ज्यादा फायदा हुआ है।’

व्यापारिक तनाव कम करने के मकसद से भारतीय प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई फोन पर बातचीत ने भी मुद्रा बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत को शानदार बताया और उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस बीच, दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच नई दिल्ली में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा बरकरार है। डॉलर सूचकांक मंगलवार के 97 के मुकाबले 96.73 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement