facebookmetapixel
Advertisement
Wipro Share: बायबैक की रिकॉर्ड डेट बीती, अब Wipro शेयर में क्यों बढ़ा दबाव?Pipe Sector: वॉल्यूम और मुनाफे में तेज ग्रोथ की उम्मीद, Astral समेत 3 पाइप शेयरों में 27% तक अपसाइडGold, Silver Price Today: सोना ₹1700 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹5900 की गिरावट; चेक करें आज का भावJio, Airtel, VI: रिचार्ज महंगे होने की उम्मीद, किस टेलीकॉम स्टॉक को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बाद भड़का इजराइल, ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला7.7% से 6% तक आ सकती है भारत की ग्रोथ रेट! क्या मुश्किल दौर आने वाला है?Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के करीब; NRB Bearings ने लगाई 10% की छलांगजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाब

Rice Export: बासमती चावल के निर्यात में तेजी, गैर बासमती चावल का निर्यात घटा

Advertisement

वर्ष 2023-24 के 11 महीनों में बासमती चावल के निर्यात में 14 फीसदी इजाफा हुआ है, जबकि निर्यात पर कुछ बंदिशों के कारण गैर बासमती चावल के निर्यात में 37 फीसदी से ज्यादा कमी आई है

Last Updated- April 16, 2024 | 5:57 PM IST
Basmati Rice export

Rice Export: वर्ष 2023-24 में बासमती चावल के निर्यात में इजाफा हुआ है। जबकि गैर बासमती चावल के निर्यात में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह चावल के दाम नियंत्रित करने घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के लिए कुछ गैर बासमती चावल के निर्यात पर लगाई गई पाबंदी है। गैर बासमती चावल के उलट विदेशों में भारतीय बासमती चावल की मांग बढ़ रही है। जिससे इस चावल के निर्यात में इजाफा हुआ है।

कितना घटा गैर बासमती चावल का निर्यात?

कृषि और प्रोसेस्ड खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 की अप्रैल-फरवरी में 100.81 लाख टन गैर बासमती चावल का निर्यात हुआ, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा करीब 160.96 लाख टन था। इस तरह इस अवधि में गैर बासमती चावल के निर्यात में 37.34 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

गैर बासमती चावल का निर्यात घटने की वजह सरकार द्वारा पिछले साल जुलाई महीने में गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना है। इस चावल की कुल गैर बासमती चावल में 25 फीसदी हिस्सेदारी है। गैर बासमती चावल का निर्यात बीते 4 वित्त वर्ष में सबसे कम रह सकता है। वर्ष 2023-24 में गैर बासमती चावल का निर्यात 105 से 110 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि वर्ष 2022-23 में 177.86 लाख टन, वर्ष 2021-22 में 172.62 लाख टन, वर्ष 2020-21 में 131.49 लाख टन गैर बासमती चावल का निर्यात हुआ था।

Also read: Gold silver price today: सोना 73 हजार के करीब, चांदी 84 हजार रुपये के पार

बासमती चावल के निर्यात में कितनी हुई वृद्धि?

गैर बासमती चावल का निर्यात भले ही घटा हो। लेकिन बासमती चावल के निर्यात में इजाफा हुआ है। APEDA के अनुसार वर्ष 2023-24 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 46.76 लाख टन बासमती चावल का निर्यात हुआ है, जो पिछली समान अवधि में निर्यात हुए 41 लाख टन बासमती चावल से 14 फीसदी अधिक है। इस बीच, प्रमुख कमोडिटी के निर्यात में भी सुस्ती देखी जा रही है। इसकी वजह गैर बासमती चावल और गेहूं के निर्यात पर बंदिश लगना है।

वर्ष 2023-24 के पहले 11 महीने में 2,247 करोड़ डॉलर मूल्य की प्रमुख कमोडिटी का निर्यात हुआ है, जो पिछली समान अवधि के 2,410 करोड़ डॉलर निर्यात की तुलना में 6.79 फीसदी कम है। हालांकि ताजे व प्रोसेस्ड फल व सब्जी के निर्यात में इजाफा हुआ है। ताजे फल व सब्जियों का निर्यात करीब 17 फीसदी बढ़कर 177.70 करोड़ डॉलर और प्रोसेस्ड फल व सब्जियों का निर्यात करीब 9 फीसदी बढ़कर 200 करोड़ डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement