facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

यार्न पर सरकार के फैसले से डेनिम कंपनियों को राहत

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:04 AM IST

डेनिम कपड़ा बनाने वाली कंपनियों की मुश्किलों में कमी आने वाली है। ऐसे समय में जब कच्चे माल और दूसरी वजहों से उनका मुनाफा प्रभावित हो रहा है, तब डेनिम निर्माताओं को कुछ राहत मिलने की गुंजाइश नजर आ रही है।


दरअसल गुजरात सरकार पॉलिएस्टर टेक्स्टराइज्ड यार्न (पीटीवाई) पर पांच फीसदी ऐंट्री टैक्स हटाने जा रही है। गौरतलब है कि डेनिम बनाने में पीटीवाई मुख्य रूप से काम में आता है।


राज्य के उद्योग राज्य मंत्री सौरभ पटेल ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि हमने बाहर के लोगों को गुजरात में पीटीवाई बेचने के लिए हतोत्साहित करने के लिए यह टैक्स लगाया था, जिससे राज्य के पीटीवाई उत्पादकों को संरक्षण मिल सके।  लेकिन अभी हमे लगता है कि इसको समाप्त कर देना चाहिए।


दरअसल पीटीवाई राज्य में उतनी मात्रा में नहीं होती और डेनिम कपड़ा बनाने वाली कंपनियों को अधिकतर पीटीवाई बाहर से ही खरीदनी पड़ती थी। अब पांच फीसदी एंट्री टैक्स खत्म होने से निश्चित रूप से इन कंपनियों को राहत मिलेगी। देश में होने वाले डेनिम फैब्रिक के कुल उत्पादन का तकरीबन 50 फीसदी से अधिक गुजरात में होता है।


इस कटौती पर आर वी डेनिम्स एंड एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आशीष शाह का कहना है कि एक किलो डेनिम बनाने में कच्चे माल पर लगभग 80 से 100 रुपये की लागत आ रही है इसके बाद पांच फीसदी का एंट्री टैक्स से लागत और अधिक बढ़ रही थी। हमने इस बाबत कई बार सरकार को लिखा था जिसके बाद अब जाकर ऐंट्री टैक्स से राहत मिली है।


शाह की कंपनी प्रतिमाह 250-300 टन की खरीद करती है। शाह के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोणार्क सिंथेटिक्स और रामा सिंथेटिक्स गुजरात से बाहर  पीटीवाई और सुपर स्पेशिएलटी यार्न बेचने वाली प्रमुख कंपनियां हैं। इनमें से भी कोणार्क सिंथेटिक्स और रामा सिंथेटिक्स की इकाईयां गुजरात के बाहर सिलवासा में चली गई हैं। अहमदाबाद की अशिमा इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक नितिन पारिख कहते हैं कि यह कदम सुपर स्पेशिएलटी धागे को प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement