facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

जल्द बनेगी बिहार में आलू की प्रसंस्करण नीति

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:45 AM IST

भंडारण और प्रसंस्करण की उचित व्यवस्था न होने से बदहाल बिहार के आलू किसानों की सुध लेते हुए राज्य सरकार ने आलू की प्रसंस्करण नीति बनाने का फैसला किया है।


मसौदे में आलू के बेहतर इस्तेमाल और इसके प्रसंस्करण के लिए विभिन्न उपाय किए जाने का अनुमान है। राज्य के कृषि मंत्री नागमणि ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले में सभी संभव उपायों पर विचार कर रही है। 

अभी तक राज्य में आलू प्रसंस्करण की कोई स्पष्ट नीति न होने पर पिछले दिनों केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने राज्य सरकार से आग्रह किया था कि वे इस मसले पर जल्दी कोई ठोस पहल करें। इस दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने नालंदा में आलू हब बनाने का निर्णय लिया है। जानकारों के अनुसार, आलू प्रसंस्करण की कोई स्पष्ट नीति बन जाने के बाद इसके उत्पादन का बेहतर व्यवसायीकरण संभव हो पाएगा, जिसका सीधा लाभ इनके उत्पादकों को मिलेगा।

प्रसंस्करण नीति बन जाने के बाद आलू से चिप्स जैसी कई चीजें असानी से तैयार हो पाएंगी और किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना संभव हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, प्रसंस्करण नीति स्पष्ट हो जाने के बाद आलू आश्रित उद्योगों में निजी भागीदारी की संभावना पुख्ता हो जाएगी। इसके उत्पादकों की माने तो आलू को उपजाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल इसके भंडारण और प्रसंस्करण को लेकर आती है।

भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बिहार में उपजाया जाने वाले आलू का एक हिस्सा खराब हो जाता है। आलू को प्रसंस्करित कर इससे ज्यादा लाभ कमाने की गुंजाइश होती है। इसलिए, जानकार आलू की प्रसंस्करण नीति बनाने पर जोर देते रहे हैं। आलू उत्पादन में बिहार का देश में तीसरा स्थान है और यहां 19 प्रतिशत आलू की पैदावार होती है, जबकि 35 प्रतिशत आलू उत्तर प्रदेश, 24 प्रतिशत पश्चिम बंगाल और शेष 22 प्रतिशत अन्य राज्यों में पैदा किया जाता है।

बिहार में आलू की कई सारी किस्में उपजाई जाती हैं, जिनमें कुफरी सिंदूरी, कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी ज्योति, कुफरी लालिमा, कुफरी सतलज, कुफरी अशोक, कुफरी पुखराज, कुफरी चिपसोना-1, कुफरी चिपसोना-2, कुफरी आनंद आदि प्रमुख हैं।

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement