facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेत

आलू उत्पादक लगाएंगे अंतरराष्ट्रीय ग्रेडिंग मशीन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:44 AM IST

आलू की फसल की मानवीय ग्रेडिंग में होने वाले खर्च में कटौती करने के लिए जालंधर पोटैटो ग्रोवर्स असोसिएशन अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले ग्रेडिंग मशीन लगाने को तैयार है और इस उद्देश्य से उसने हॉलैंड स्थित ऑलराउंड न्यू-टेक कंपनी से संपर्क भी साधा है।


मशीन का प्रदर्शन देखने के बाद असोसिएशन के महासचिव जसविंदर सिंह संघा ने कहा, ‘फिलहाल आलू की ग्रेडिंग खेतों में साधारणतया हाथों से की जाती है, उन्हें जूट के थैलों में भरकर ट्रकों के माध्यम से कोल्ड स्टोर तक पहुंचाया जाता है। लेकिन ग्रेडिंग मशीन लगाने से केवल ग्रेडिंग की लागत ही कम नहीं होगी बल्कि इससे सही ग्रेडिंग भी संभव हो सकेगी। मशीन से प्रति किलोग्राम ग्रेडिंग पर एक रुपये की लागत आती है।’

संघा ने कहा कि यह मशीन एक घंटे में 10 टन आलू की ग्रेडिंग कर सकता है और इसकी कीमत 16 लाख रुपये है। एग्रीकल्चर प्रोसेस्ड फूड एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) की तरफ  से कंपनी ने चार लाख रुपये की छूट इन मशीनों पर देना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि असोसिएशन मशीनों के ऑर्डर थोक में देगा इसलिए वे कंपनी से और अधिक छूट देने के लिए बातचीत करेंगे।

ग्रेडिंग मशीनों को जगह-जगह ले जाया जा सकता है इसलिए आलू के मौसम में इन्हें खेतों में भी लगाया जा सकता है ताकि इनका अधिकतम इस्तेमाल किया जा सके।  किसान खेतों में इस मशीन को लगा कर प्रति सीजन कम से कम दो लाख रुपये की बचत कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - May 30, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement