facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

मुमकिन है खाद्य संकट का समाधान : पवार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:08 AM IST

खाद्यान्न समस्या के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि इसका समाधान निकल सकता है यदि पर्याप्त अनाज लगातार पैदा किए जाएं और लोगों के बीच इसका वितरण भी उचित तरीके से हो।


विश्व खाद्य दिवस के मौके पर गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन में कृषि और खाद्य मंत्री शरद पवार के हवाले से यह बात कही गयी। शरद पवार की अनुपस्थिति में पवार का भाषण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक मंगला राय ने पढ़ा।

पवार के मुताबिक, गांव की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और कृषि अनुसंधान के लिए निवेश बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा पर्यावरण में हो रहे बदलाव से निपटने के लिए किसानों तक नई तकनीक की पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए। पवार ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में न केवल निवेश बढ़ाया जाना चाहिए बल्कि अनुसंधान से निकले उत्पादों को किसानों तक आसानी से पहुंचाया भी जाना चाहिए।

हालांकि कृषि मंत्री ने बताया कि अब तक सरकारों ने इस दिशा में कई कदम उठाये हैं। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति सब इन्हीं कदमों के परिणाम हैं। कृषि अनुसंधान के लिए देश में कई संस्थानों की स्थापना की गई और कृषि उत्पादों का मूल्य तय करने के लिए समर्थन मूल्य और जनवितरण की पूरी प्रणाली खड़ी की गई।

पवार की मानें तो ये सारे कदम देश के कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में मददगार हुए हैं। पहले का हमारा अनुभव खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में पर्याप्त आत्मविश्वास देता है।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement