facebookmetapixel
Advertisement
5-6 कंपनियों में की नौकरी, लेकिन PF खाते नहीं किए मर्ज? इन 5 दिक्कतों से हो सकता है सामनाTRAI कर रहा एयरटेल, जियो की Vi के खिलाफ शिकायत की जांच, MNP में कथित गड़बड़ियों का मामलाथोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पर, खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दामSGB 2019-20 सीरीज X ने दिया 264 फीसदी रिटर्न, RBI ने 15,328 रुपये प्रति यूनिट तय किया एग्जिट प्राइसडीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाईएक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC Internationalइलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?

Onion storage: इस बार 12 फीसदी ज्यादा है प्याज का भंडारण

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 9:01 PM IST
onion export

इस साल प्याज का भंडारण पिछले साल की तुलना में ज्यादा होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल लक्ष्य से कम प्याज का भंडारण हुआ था। बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के बावजूद इस साल प्याज का उत्पादन भी अधिक है।

प्याज का भंडारण 200 लाख टन होने का अनुमान

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान (NHRDF) के Acting Director पी के गुप्ता ने बताया कि इस साल 200 लाख टन प्याज का भंडारण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्याज का भंडारण करीब करीब पूरा हो चुका है और लक्ष्य भी पूरा होने की संभावना है। पिछले साल 180 लाख टन प्याज का भंडारण हुआ था। इस तरह इस साल पिछले साल से करीब 11 फीसदी ज्यादा भंडारण हुआ है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज किसान संतराम डोंगरे ने कहा कि इस साल भी प्याज का उत्पादन अधिक है। जिससे भंडारण भी ज्यादा हुआ है। पिछले साल करीब 350 टन प्याज का भंडारण किया था। इस साल 400 टन प्याज का भंडारण किया है। देश में रबी सीजन वाली प्याज का अप्रैल-मई के दौरान भंडारण किया जाता है। जिसकी खपत जून से अक्टूबर तक होती है। अक्टूबर से खरीफ सीजन वाली नई प्याज की आवक शुरू हो जाती है।

भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे कहते हैं कि बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन उत्पादकता अधिक होने से पैदावार पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल 317 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था।

उत्पादन बढ़ने से इस साल भंडारण भी ज्यादा हुआ है। प्याज का ज्यादातर भंडारण महाराष्ट्र में हुआ है क्योंकि महाराष्ट्र रबी सीजन वाली प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां 140 से 150 लाख टन प्याज पैदा होता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement