facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

निर्यात मूल्य बढ़ाने पर भी नहीं थमा प्याज का निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 PM IST

निर्यात को हतोत्साहित करने के इरादे से दो बार प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) बढ़ाए जाने के बावजूद निर्यात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।


इसके बाद भी जुलाई में प्याज का निर्यात दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.54 लाख टन तक पहुंच गया। पिछले साल की जुलाई में देश से 61,629 टन प्याज का निर्यात किया गया था।

गौरतलब है कि प्याज का निर्यात नैफेड के जरिए किया जाता है जो अन्य 12 एजेंसियों के परामर्श से हर महीने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य तय करता है। ये एजेंसियां ही निर्यातकों को निर्यात के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करती है। महीने की शुरुआत में ही नैफेड ने जुलाई के लिए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 25 डॉलर बढ़ाकर 180 डॉलर प्रति टन कर दिया था।

महीने के मध्य में नैफेड ने एक बार फिर एमईपी में 50 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी कर दी। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई की अवधि में प्याज के निर्यात में 77 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल इस दौरान 3.11 लाख टन मक्के का निर्यात हुआ था पर इस साल इस अवधि में 5.51 लाख टन मक्के का निर्यात हो सका है। दक्षिण भारत में पैदा होने वाले प्याज का निर्यात श्रीलंका, मलेशिया और सिंगापुर को किया जाता है। जबकि नासिक के प्याज का निर्यात लगभग सभी जगहों विशेषकर खाड़ी के देशों में किया जाता है।

भारत ने 2007-08 में केवल 9.96 लाख टन मक्के का निर्यात किया था। वहीं 2006-07 की अवधि में 11.61 लाख टन मक्के का निर्यात किया जा सका था। रुपये में देखें तो पिछले साल निर्यात में 19 करोड़ की कमी हुई थी। 2007-08 में यह घटकर 1,116 करोड़ रुपये तक आ पहुंचा था। घरेलू बाजार में कीमतों के बढ़ने पर नैफेड ने अगस्त के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य में बढ़ोतरी कर दी।

फिलहाल इसे 250 डॉलर प्रति टन तक पहुंचा दिया गया है। प्याज के मुख्य उत्पादक क्षेत्र महाराष्ट्र में प्याज का निर्यात मूल्य 1 जुलाई को जहां 500 से 550 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं वर्तमान में इसका मूल्य 850 से 880 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। दिल्ली में प्याज का खुदरा मूल्य फिलहाल 12 रुपये से 16 रुपये किलो है।  थोक भाव में 1 जुलाई से अब तक 54 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement