facebookmetapixel
मुंबई में 14 साल में सबसे अधिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन, 2025 में 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स दर्जसर्वे का खुलासा: डर के कारण अमेरिका में 27% प्रवासी, ग्रीन कार्ड धारक भी यात्रा से दूरBank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक; चेक करें हॉलिडे लिस्टStock Market Holiday New Year 2026: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, क्या 1 जनवरी को NSE और BSE बंद रहेंगे? जानेंNew Year Eve: Swiggy, Zomato से आज नहीं कर सकेंगे ऑर्डर? 1.5 लाख डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल परGold silver price today: साल के अंतिम दिन मुनाफावसूली से लुढ़के सोना चांदी, चेक करें ताजा भाव2026 के लिए पोर्टफोलियो में रखें ये 3 ‘धुरंधर’ शेयर, Choice Broking ने बनाया टॉप पिकWeather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीShare Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के पारStocks To Watch Today: डील, डिमांड और डिफेंस ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

एशियाई बाजार में मजबूत हुई तेल की धार

Last Updated- December 06, 2022 | 9:41 PM IST

अफ्रीका में कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादक नाइजीरिया में फैली हालिया अशांति से एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है।


न्यूयार्क के मुख्य तेल वायदा बाजार में जून में डिलीवर होने वाले लाईट स्वीट क्रूड की कीमत 15 सेंट बढ़कर 116.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में बैंचमार्क कांट्रैक्ट 3.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 116.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


इसी तरह जून में डिलीवर होने वाले बे्रंट नार्थ सी क्रूड  तेल भी 114.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। सेना के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया के आतंकियों ने वहां तेल से भरे एक जहाज पर हमला बोला और दो आदमियों को बंधक बना लिया। दक्षिणी नाइजीरिया में स्थित ब्रिटिश-डच तेल समूह कंपनी शेल के ठिकाने पर नाइजर डेल्टा के आतंकियों ने हमला बोला।


इस हमले से शेल तेल कंपनी जिसका कुल तेल उत्पादन नाइजीरिया का आधा यानी 21 लाख बैरल प्रति दिन है, को बाध्य किया गया कि वह अपना उत्पादन घटाये। पिछले हफ्ते एक स्कॉटिश रिफाइनरी और नाइजीरिया में तेल उत्पादन में बाधा पड़ने से आपूर्ति में कमी आयी।

First Published - May 5, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट