facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट में

‘हर कृषि जिंस का एमएसपी तय हो’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:08 PM IST

किसानों ने सभी कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किए जाने के साथ एमएसपी तय करने के तरीकों में बदलाव करने की मांग की है।


उनकी दलील है कि एमएसपी के अभाव में सब्जी व फलों के किसानों को हर साल मुंह की खानी पड़ती है। एमसपी तय करते वक्त सरकार खेती में किसानों के परिजनों के योगदान को नजरंदाज कर देती है और किसानों की मजदूरी भी साल भर की नहीं जोड़ी जाती है। इससे अनाजों का समर्थन मूल्य काफी कम हो जाता है। अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने सरकार को ज्ञापन भी सौंपा है।

भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस साल किसानों को आलू की बिक्री 200 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर करनी पड़ी। आलू किसानों को जबरदस्त घाटा हुआ। आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य होता तो कम से कम किसानों की लागत जरूर निकल जाती।

समिति के संयोजक चौधरी युध्दबीर सिंह कहते हैं, ‘किसानों को सुरक्षा नहीं मिलने से अगले मौसम में वे उस चीज की खेती नहीं करते हैं जिससे उस वस्तु की मांग व पूर्ति में संतुलन का अभाव हो जाता है।’ समिति ने यह भी मांग रखी है कि एमसपी की घोषणा के साथ सरकार की तरफ से जिंसों की खरीदारी की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

सरकार की तरफ से खरीद में मात्र एक सप्ताह की देरी होने पर 40 फीसदी किसान दलालों व स्थानीय व्यापारियों के हाथों अपने माल को बेच देते हैं। इससे किसानों को उचित मुनाफा नहीं मिल पाता है। सिंह कहते हैं कि सरकार एमएसपी तय करते समय किसानों की मेहनत को सही तरीके से नहीं आंकती है।

फसल की कटाई के बाद किसान अगली फसल के लिए खेत को तैयार करने में लग जाता है। कुल मिलाकर किसान सालभर काम करता है, लेकिन सरकार एमएसपी में मात्र 140 दिनों की दिहाड़ी जोड़ती है। यह दिहाड़ी गैर प्रशिक्षित मजदूरों की मिलने वाली दर से जोड़ी जाती है। दूसरी बात यह है कि एमएसपी में किसानों के परिजनों के कामों का कोई मूल्यांकन नहीं होता है।

Advertisement
First Published - September 8, 2008 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement