facebookmetapixel
Advertisement
अल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावित

प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य में 25 डॉलर की कटौती

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 AM IST

सरकार ने प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को 25 डॉलर घटाकर 160 डॉलर प्रति टन कर दिया है। इससे प्याज के निर्यात में बढ़ोतरी होगी तथा जबर्दस्त उत्पादन से प्याज की कीमतों में आई गिरावट को संभाला जा सकेगा।


न्यूनतम निर्यात मूल्य की नई दरें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। यह निर्यात मूल्य पिछले वर्ष जून के एमईपी, 310 डॉलर प्रति टन, का लगभग आधा है। दिल्ली की  मंडी में प्याज का थोक मूल्य जनवरी महीने के 400-700 रुपये प्रति क्विंटल से गिर कर अभी 250-400 रुपये के स्तर पर आ गया है जबकि खुदरा मूल्य इसी अवधि में 15 रुपये प्रति किलो से घट कर 6 रुपये प्रति किलो हो गया है।

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन परिसंघ (नैफेड) के एक अधिकारी ने कहा, ‘ज्यादा निर्यात हो सके यह सुनिश्चित करने के लिए हमने मूल्यों में कटौती की है। इससे घरेलू मूल्यों में स्थिरता आएगी जिसमें जबर्दस्त उत्पादन की वजह से लगातार गिरावट देखी जा रही है।’ नैफेड मासिक आधार पर एमईपी की समीक्षा करता है।

नेशनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट फाउंडेशन (एनएचआडीएफ) के अनुसार वर्ष 2007-08 में 74.5 लाख टन प्याज के उत्पादन का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 66.6 लाख टन की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। आलू एवं प्याज व्यापारी असोसिएशन दिल्ली के महासचिव राजिन्दर शर्मा ने कहा, ‘एमईपी में कटौती का हम स्वागत करते हैं क्योंकि इसकी बिक्री पिछले वर्ष की कीमत से 50 प्रतिशत कम पर हो रही है।

इन मूल्यों पर किसान भी अपनी लागत नहीं निकाल पाये हैं। लाभ में कमी के कारण किसान अगले सीजन से उत्पादन में कटौती के लिए बाध्य हो सकते हैं।’ वर्तमान वर्ष के अप्रैल-मई की अवधि में प्याज के निर्यात में 16.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - June 3, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement