facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजी

LPG Price Hike: रसोई बजट को झटका! फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Last Updated- November 01, 2024 | 10:59 AM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Price Hike: दीवाली के बाद आम आदमी को आज सुबह बड़ा झटका लगा है। 1 नवंबर से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अब यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा महंगा मिलेगा।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इसके अलावा, तेल कंपनियों ने हवाई यात्रा पर भी असर डालते हुए एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे हवाई किराए बढ़ने का संकेत मिल रहा है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ताजा बदलाव देखा गया है। अब दिल्ली में एक कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 1802 रुपये हो गया है, जबकि कोलकाता में यह 1911.50 रुपये पर है। मुंबई में इसकी कीमत 1754.50 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये तय की गई है।

गौरतलब है कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह बदलाव नियमित रूप से होता है और इसका असर रेस्तरां, होटल, कैटरिंग और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों पर पड़ता है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों का यह फैसला आम ग्राहकों के लिए राहतभरा माना जा रहा है।

अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹803
कोलकाता: ₹829
मुंबई: ₹802.50
चेन्नई: ₹818.50

फ्लाइट टिकट हो सकते हैं महंगे: ATF की कीमतों में बढ़ोतरी

दिवाली सीजन में फ्लाइट से यात्रा करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं।

नवंबर की पहली तारीख से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में करीब 3,000 रुपये प्रति किलोलीटर तक का इजाफा किया है।

मेट्रो शहरों में ATF के नए दाम:

दिल्ली: ₹90,538.72 प्रति किलोलीटर
कोलकाता: ₹93,392.79 प्रति किलोलीटर
मुंबई: ₹84,642.91 प्रति किलोलीटर
चेन्नई: ₹93,957.10 प्रति किलोलीटर

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement