Kharif Crop MSP: केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 820 रुपये तक की वृद्धि की है। सबसे अधिक एमएसपी रामतिल का बढ़ाया गया है। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान के एमएसपी सबसे कम 69 रुपये की वृद्धि की गई है। इस सीजन की सबसे बड़ी तिलहन फसल सोयाबीन का एमएसपी 436 रुपये क्विंटल बढ़ाया गया है। वाणिज्यिक फसलों में कपास के एमएसपी में 589 रुपये क्विंटल की वृद्धि की गई है।
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की सबसे बड़ी अनाज फसल धान (सामान्य)का एमएसपी 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये, ए ग्रेड का एमएसपी भी इतना बढ़ाकर 2,389 रुपये क्विंटल कर दिया है। हाइब्रिड का ज्वार का एमएसपी 328 रुपये बढ़ाकर 3,699 रुपये, बाजरा का एमएसपी 150 रुपये बढ़ाकर 2,775 रुपये, रागी का एमएसपी 596 रुपये बढ़ाकर 4,886 रुपये और मक्का का एमएसपी 175 रुपये बढ़ाकर 2,400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
सरकार ने खरीफ सीजन की दलहन फसलों के एमएसपी में 450 रुपये क्विंटल तक की बढ़ोतरी की है। सरकार ने अरहर का एमएसपी 450 रुपये बढ़ाकर 8,000 रुपये, मूंग का एमएसपी 86 फीसदी बढ़ाकर 8,768 रुपये और उड़द का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 7,800 रुपये क्विंटल कर दिया है।
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की तिलहन फसलों में रामतिल का एमएसपी सबसे अधिक 820 रुपये बढ़ाकर 9,537 रुपये क्विंटल कर दिया है। मूंगफली का एमएसपी 480 रुपये बढ़ाकर 7,263 रुपये, सूरजमुखी का 441 रुपये बढ़ाकर 7,721 रुपये, सोयाबीन का 436 रुपये बढ़ाकर 5,328 रुपये, तिल का 579 रुपये बढ़ाकर 9,846 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
Also read: SC ने ICICI Securities की डीलिस्टिंग को बरकरार रखा, ICICI बैंक के साथ विलय का रास्ता साफ
कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विपणन सीजन 2025-26 हेतु खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है। जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की बात कही गई है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन बाजरा (63 प्रतिशत) के मामले में सबसे अधिक होने का अनुमान है। इसके बाद मक्का (59 प्रतिशत), तुअर (59 प्रतिशत) और उड़द (53 प्रतिशत) का स्थान है। शेष फसलों के लिए किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है।
विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (रु. प्रति क्विंटल)
| फसल | एमएसपी 2025-26 | खरीफ विपणन सीजन 2025-26 में लागत | लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) | एमएसपी | 2025-26 में एमएसपी में वृद्धि | |||||
| अनाज | 2024-25 | 2013-14 | 2024-25 की तुलना मे | 2013-14 की तुलना मे
| ||||||
| 1. | धान | सामान्य | 2369 | 1579 | 50 | 2300 | 1310 | 69 | 1059 (81 प्रतिशत) | |
| ग्रेड ए^ | 2389 | – | – | 2320 | 1345 | 69 | 1044 (78 प्रतिशत) | |||
| 2. | ज्वार | हाइब्रिड | 3699 | 2466 | 50 | 3371 | 1500 | 328 | 2199 (147 प्रतिशत) | |
| मालदंडी^ | 3749 | – | – | 3421 | 1520 | 328
| 2299 (147 प्रतिशत) | |||
| 3. | बाजरा | 2775 | 1703 | 63 | 2625 | 1250 | 150 | 1525 (122 प्रतिशत) | ||
| 4. | रागी | 4886 | 3257 | 50 | 4290 | 1500 | 596 | 3386 (226 प्रतिशत) | ||
| 5. | मक्का | 2400 | 1508 | 59 | 2225 | 1310 | 175 | 1090 (83 प्रतिशत) | ||
| दलहन | ||||||||||
| 6. | तूर/अरहर | 8000 | 5038 | 59 | 7550 | 4300 | 450 | 3700 (86 प्रतिशत) | ||
| 7. | मूंग | 8768 | 5845 | 50 | 8682 | 4500 | 86 | 4268 (95 प्रतिशत) | ||
| फसल | एमएसपी 2025-26 | लागत 2025-26 खरीफ सीजन में | लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) | एमएसपी | 2025-26 में एमएसपी में वृद्धि | |||||
| 2024-25 | 2013-14 | 2024-25 की तुलना में | 2013-14 की तुलना में
| |||||||
| 8. | उड़द | 7800 | 5114 | 53 | 7400 | 4300 | 400
| 3500 (81प्रतिशत) | ||
| तिलहन | ||||||||||
| 9. | मूंगफली | 7263 | 4842 | 50 | 6783 | 4000 | 480 | 3263 (82%)
| ||
| 10. | सूरजमुखी के बीज | 7721 | 5147 | 50 | 7280 | 3700 | 441 | 4021 (109 प्रतिशत) | ||
| 11. | सोयाबीन (पीला) | 5328 | 3552 | 50 | 4892 | 2560 | 436 | 2768 (108 प्रतिशत) | ||
| 12. | तिल | 9846 | 6564 | 50 | 9267 | 4500 | 579 | 5346 (119 प्रतिशत)
| ||
| 13. | रामतिल | 9537 | 6358 | 50 | 8717 | 3500 | 820 | 6037 (172 प्रतिशत) | ||
| 14. | कपास | (मध्यम रेशे) | 7710 | 5140 | 50 | 7121 | 3700 | 589 | 4010 (108 प्रतिशत) | |
| (लंबे रेशे)^ | 8110 | – | – | 7521 | 4000 | 589 | 4110 (103 प्रतिशत) | |||