facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआतRBI MPC Meet: शहरी स​​हकारी बैंक के लिए फिर मिलेंगे लाइसेंस, ₹10,000 करोड़ जमा अनिवार्य

सोने की मांग पर महंगाई की मार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

पिछले कई दिनों से सोने का दाम सातवें आसमान पर है। इसकी वजह से भारत में फरवरी माह में सोने के आयात में करीब 81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, ऐसा आभूषण निर्माताओं और खुदरा निवेशकों की खरीद में दिलचस्पी नहीं लेने की वजह से आई है।
बॉम्बे बुलियन एसोशिएसन लिमिटेड, जिसमें 230 कंपनियां संबंद्ध है, उसके मुताबिक, फरवरी माह में 10.2 टन सोने का आयात किया गया, जबकि पिछले साल इसी माह में 54 टन सोने का आयात किया गया था। इसके साथ ही विदेशों में जनवरी और फरवरी माह में 15.2 टन सोने की खरीद की गई, जबकि पिछले साल इस दौरान 110 टन सोने की खरीद की गई थी।
इस साल डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की वजह से सोने के दाम में 16 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। 3 मार्च को तुरंत आपूर्ति की जाने वाले सोने के दाम रिकॉर्ड 989.54 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया है।
मुंबई से फोन पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश हुंडया ने बताया कि बाजार में फिलहाल आयातित सोने की मांग नहीं के बराबर है। उन्होंने आगे बताया कि सोने की कीमत अगर इसी स्तर पर रही तो पिछले साल की तुलना में इस बार आधी मात्रा भी आयात नहीं की जा सकेगी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, पिछले तीन माह के दौरान भारत में सोने के आयात में 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यानी इस दौरान 83.9 टन सोने का आयात किया गया। उधर, विश्वव्यापी मांग में भी इस दौरान तकरीबन 843 टन की गिरावट देखी गई, जबकि इस दौरान पिछले साल 1,013.4 टन सोने की खरीद की गई थी।
हुंडया का कहना है कि अगर सोने की कीमत इसी स्तर पर बनी रही तो शादी-ब्याह के मौसम में भी सोने की मांग नहीं बढ़ेगी। यही नहीं, चांदी के दाम में भी उछाल की वजह से इसकी मांग में कमी आई है। बढ़ी कीमतों की वजह से भारत में पिछले अक्टूबर माह से चांदी का आयात नहीं किया गया है। हालांकि बुधवार को चांदी की कीमत में आंशिक गिरावट (0.6 फीसदी) दर्ज की गई और अब इसकी कीमत 19.67 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गई, जबकि 3 मार्च को चांदी की कीमत 27 साल के रिकॉर्ड स्तर, यानी 20.59 डॉलर प्रति आउंस पर थी।

Advertisement
First Published - March 5, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement