facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

9.3 अरब डॉलर घटकर 688 अरब डॉलर रह गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों में कमी है, जो इस सप्ताह के दौरान 7.3 अरब डॉलर कम हुई है।

Last Updated- August 08, 2025 | 10:35 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 9.3 अरब डॉलर घटकर 688 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह 8 महीने में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट है।  कुल भंडार में गिरावट की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों में कमी है, जो इस सप्ताह के दौरान 7.3 अरब डॉलर कम हुई है।

इसके पहले 15 नवंबर, 2024 को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार करीब 18 अरब डॉलर कम  हुआ था।  वहीं सितंबर  2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 705 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था।

Also Read: चीन को छोड़ भारत को क्यों निशाना बना रहा अमेरिका– क्या है पीछे की कहानी?

विशेषज्ञों का कहना है कि भंडार में कुल गिरावट की वजह हाजिर बाजार में डॉलर की बिक्री और घाटे का पुनर्मूल्यांकन है।  आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक ने रुपये पर दबाव कम करने के लिए 6.9 अरब डॉलर की बिक्री की, साथ ही पुनर्मूल्यांकन की वजह से 2.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तु के निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद पिछले सप्ताह रुपया गिरकर 87 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया था। इसके बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजारों से निकासी की। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक निवेशक तेजी से विकसित बाजारों की ओर पूंजी स्थानांतरित कर रहे हैं, जो वर्तमान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement