facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जा

कपास की खेती के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 PM IST

महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में कपास की उत्पादकता गुजरात के स्तर पर आ जाए तो भारत कपास उत्पादन के क्षेत्र में चीन को भी पछाड़ सकता है। ऐसा कहना है कि कपास से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों का।


वे कहते हैं कि चीन के मुकाबले भारत में कपास की खेती का रकबा काफी अधिक है। लेकिन महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां की उत्पादकता अन्य कपास उत्पादक राज्यों के मुकाबले आधी है। यहां तक कि पाकिस्तान की औसत उत्पादकता भी भारत से अधिक है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक गुजरात की कपास उत्पादकता 743 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। वही आंध्र प्रदेश की 667 किलोग्राम, तमिलनाडु की 691 किलोग्राम तो पंजाब की 630 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। जबकि मध्य प्रदेश की उत्पादकता 539 किलोग्राम तो महाराष्ट्र की मात्र 320 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है।

भारत में वर्ष 2007 के दौरान करीब 95 लाख हेक्टेयर जमीन पर कपास की खेती की गयी और इनमें से महाराष्ट्र का योगदान 31.91 लाख हेक्टेयर रहा। यानी कि एक तिहाई हिस्सेदारी महाराष्ट्र की रही। जबकि महाराष्ट्र की उत्पादकता भारत की औसत उत्पादकता 553 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से 233 किलोग्राम कम है।

मुंबई के माटुंगा स्थित केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक (वरिष्ठ श्रेणी) चित्रनायक सिन्हा कहते हैं, ‘महाराष्ट्र में 60 फीसदी से अधिक क्षेत्र बरसात पर निर्भर है। पानी की कमी से कपास के उत्पादन में गिरावट के साथ उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

वहां के किसानों को अन्य राज्यों के किसानों के मुकाबले काफी कम कीमत पर कपास की बिक्री करनी पड़ती है। इस साल सिर्फ पानी की कमी के कारण कपास उगाने वाले 20 फीसदी किसान सोयाबीन की खेती की ओर मुखातिब हो गए क्योंकि इसकी खेती के लिए अपेक्षाकृत कम पानी की जरूरत होती है।’

Advertisement
First Published - August 29, 2008 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement