facebookmetapixel
Advertisement
नए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद60 साल से पहले भी बंद कर सकते हैं अटल पेंशन योजना खाता, जानें निकासी के नियमसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतराDefence Sector के 9 शेयरों पर ब्रोकरेज की राय, इन 4 में दिखा सबसे ज्यादा दम; 35% तक तेजी के अनुमान

Groundnut future trade: मूंगफली का वायदा कारोबार शुरू, पहले दिन भाव तेज

Advertisement

मूंगफली के वायदा भाव अभी हाजिर भाव की तुलना में कम है। हाजिर बाजार में पेराई गुणवत्ता वाली मूंगफली 7,600 से 7,800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।

Last Updated- June 20, 2023 | 2:16 PM IST
Groundnut future trade

Groundnut Future Trade: नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर आज मूंगफली वायदा कारोबार की शुरुआत हुई। मूंगफली का वायदा कारोबार करीब 13 साल के बाद शुरू हुआ है। मूंगफली वायदा कॉन्ट्रैक्ट जुलाई से सितंबर 2023 तक के तीन महीने की ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा। पिछली बार NCDEX ने मूंगफली वायदा 2006 में शुरू किया था, जो दिसंबर 2009 में बंद हो गया था।

पहले दिन मूंगफली वायदा कारोबार में तेजी

NCDEX पर मूंगफली का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट शुरुआत के पहले दिन 6,859 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 7,030 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 7,122 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 6,859 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

मूंगफली के वायदा भाव अभी हाजिर भाव की तुलना में कम है। हाजिर बाजार में पेराई गुणवत्ता वाली मूंगफली 7,600 से 7,800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।

मूंगफली के वायदा भाव आगे बढ़ने की संभावना

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते है कि मूंगफली का उत्पादन कम है। इसलिए अन्य तिलहनों की कीमतों में भारी गिरावट की तुलना मूंगफली के दाम बहुत कम घटे हैं। हाल में मूंगफली उत्पादक प्रमुख राज्य गुजरात व राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ सीजन में मूंगफली की बोआई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आगे मूंगफली की वायदा कीमतों में तेजी आ सकती है। मूंगफली के वायदा भाव बढ़कर 7,500 रुपये प्रति क्विंटल को पार कर सकते हैं।

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि मूंगफली के वायदा भाव अभी हाजिर से भाव की तुलना में 600 से 800 रुपये कम हैं। ऐसे में कम उत्पादन व बोआई प्रभावित होने के बीच मूंगफली के वायदा भाव मौजूदा स्तर से कम से कम 500 रुपये क्विंटल बढ़ने की संभावना है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022-23 के रबी सीजन में करीब 11 लाख टन मूंगफली का उत्पादन होने का अनुमान है। जो पिछले रबी सीजन के उत्पादन करीब 17 लाख टन से काफी कम है। चालू खरीफ सीजन में 16 जनवरी कोे समाप्त सप्ताह तक 3.51 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बोआई हो चुकी हैं, जो पिछली समान अवधि में 3.20 लाख हैक्टेयर में हुई बोआई से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। हालांकि बीते कुछ दिनों में उत्पादक इलाकों में हुई बारिश से अब बोआई पिछडने की आशंका है।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement