facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच FPIs ने भारतीय शेयर बाजार से 58,064 करोड़ रुपये निकाले

Advertisement

ईरान, अमेरिका और इजरायल की यह लड़ाई अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसके जल्द खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं

Last Updated- March 16, 2026 | 10:42 PM IST
FPI

ईरान के साथ अमेरिका की जंग के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) एक बार फिर जोखिम से बच रहे हैं। इस कारण उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली की है। इस महीने विदेशी निवेशकों ने अब तक करीब 58,064 करोड़ रुपये (6.3 अरब डॉलर) के शेयर बेचे हैं, जो जनवरी 2025 के बाद से एक महीने में सबसे बड़ी पूंजी निकासी है।

इससे पहले फरवरी में विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में फिर से खरीदारी करने लगे थे। इसकी वजह भारत के यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते थे। लेकिन नए भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण बाजार धारणा फिर से नकारात्मक हो गई।

केवल सोमवार को ही विदेशी निवेशकों ने 9,366 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी निवेशकों की बिकवाली केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों से भी उन्होंने इस महीने अब तक क्रमशः लगभग 9.5 अरब डॉलर और 15.8 अरब डॉलर निकाले हैं।

ईरान, अमेरिका और इजरायल की यह लड़ाई अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसके जल्द खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इससे हाल के वर्षों में वैश्विक तेल आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा पैदा हो गई है। बताया जाता है कि ईरान ने पश्चिम एशिया में कच्चा तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमला किया है और होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही रोक दी है जो दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति का महत्त्वपूर्ण मार्ग है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से सेंसेक्स लगभग 7.1 प्रतिशत और निफ्टी 7 प्रतिशत गिर चुका है।

Advertisement
First Published - March 16, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement