facebookmetapixel
Advertisement
अब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामलाकमजोर मानसून से किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स ने बताया निवेशकों को क्या करना चाहिएटैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की राय

चावल निर्यात पर सरकार सख्त, पर किसान त्रस्त

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:44 PM IST

अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ (ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट असोसिएशन) के अध्यक्ष विजय सेतिया ने कहा है कि बासमती चावल के निर्यात में जो बाधाएं आ रही हैं, उससे आखिरकार किसानों का ही नुकसान हो रहा है।


चावल के कुल 9.56 करोड़ टन उत्पादन में केवल 20 लाख टन बासमती चावल का उत्पादन होता है। बासमती चावल की घरेलू स्तर पर मांग बहुत कम है, ऐसे में इस पर 800 रुपये प्रति क्विंटल की डयूटी लगाना किसी के भी हित में नहीं है। सेतिया के अनुसार भारतीय निर्यातक हर साल खाड़ी देशों, यूरोप और अमेरिका को तकरीबन 4000 करोड़ रुपये के चावल का निर्यात करते हैं।


उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से किसानों को 2000 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक अपनी फसल की कीमत मिली है, इसमें चावल के निर्यात की काफी भूमिका है। ऐसे में चावल के निर्यात से इन किसानों की वित्तीय स्थिति में मजबूती आई है। चावल निर्यात में बाधा से इन किसानों का इस बेहद संभावना वाली फसल से मोहभंग भी हो सकता है। उनका यह भी कहना है कि हरियाण में चावल की कांट्रैक्ट खेती में बहुत बढ़िया संभावनाएं हैं।


उनकी यह भी मांग है कि चावल की पूसा 1121 किस्म को बासमती चावल के रूप में मान्यता दी जाए जिससे इसको निर्यात करके बेहतर लाभ अर्जित किया जा सके। इस बाबत कृषि मंत्रालय में बात चल रही है। इस मौके पर अमृतसर के सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। सिद्धू ने कहा कि कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कीमत सूचकांक के साथ जोड़ा जाए। किसानों की खरीदने की शक्ति घट रही है।

Advertisement
First Published - May 6, 2008 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement