facebookmetapixel
Advertisement
MCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Gold-Silver Price Today: फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, गोल्ड 61 हजार के नीचे, चांदी 73 हजार के करीब

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 10:00 AM IST
Gold and Silver Price

सोने चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी है। सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार से नीचे और चांदी के भाव 73 हजार रुपये के करीब आ गए हैं। आज इन दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। बीते दो दिन में ही चांदी के वायदा 3000 रुपये किलो गिर चुके हैं। सोने के वायदा भाव में भी करीब 500 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की गिरावट के साथ खुला और खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 102 रुपये की गिरावट के साथ 60,790 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,808 रुपये का दिन का ऊपरी स्तर और 60,750 रुपये का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

दो दिन में 3000 रुपये सस्ती हुई चांदी
सोने के साथ ही आज चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। MCX पर शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की गिरावट के साथ 73,675 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 632 रुपये की गिरावट के साथ 73,675 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,675 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,045 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। बीते दो दिन में ही चांदी के वायदा 3000 रुपये किलो गिर चुके हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement