facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Gold price today: सस्ते हुए सोना चांदी, खरीदने से पहले चेक कर लें रेट

Advertisement

खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- September 02, 2024 | 9:38 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold price today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 99 रुपये की गिरावट के साथ 71,512 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 166 रुपये की गिरावट के साथ 71,445 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,554 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,426 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 300 रुपये की गिरावट के साथ 84,910 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,050 रुपये की नरमी के साथ 84,160 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 84,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,910 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,536 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,527.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,525.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.24 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 28.83 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement