facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, सोना ₹1.24 लाख और चांदी ₹1.75 लाख के पार पहुंचा

Advertisement

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक जीएसटी के बिना सोने के हाजिर भाव आज 1,24,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए

Last Updated- October 13, 2025 | 9:56 PM IST
Gold and Silver Price today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में इन दोनों धातुओं के भाव ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हाजिर बाजार में चांदी के भाव 1.75 लाख रुपये को पार कर चुके हैं और सोना 1.24 लाख रुपये पार कर सवा लाख की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव आज हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में ऊंचे स्तर पर पहुंच गए।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच लोग सुरक्षित निवेश का माध्यम ढूंढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इस समय सुरक्षित निवेश का सबसे अच्छा माध्यम सोना-चांदी ही है।

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक जीएसटी के बिना सोने के हाजिर भाव आज 1,24,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए। चांदी का हाजिर भाव पहली बार 1.75 लाख रुपये पार कर 1,75,324 रुपये प्रति किलो उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

दिल्ली के सराफा कारोबारी वी के गोयल ने बताया कि सोने-चांदी के भाव आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज भी दोनों के हाजिर भाव नये रिकॉर्ड पर पहुंच गए। हाजिर बाजार के साथ ही वायदा बाजार में भी सोने-चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में आज सोने के दिसंबर अनुबंध ने 4,112.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। चांदी का दिसंबर अनुबंध आज फिर 50 डॉलर पार कर 50.21 प्रति औंस के साथ दिन के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement