facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

लिखत-पढ़त के बिना भी होता है वायदा कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:42 PM IST

एक डिब्बे से लाखों का वारा-न्यारा। सुनकर हैरानी हो रही होगी। लेकिन जिंस बाजार में ऐसा हो रहा है। डिब्बे से सिर्फ कारोबार ही नहीं, कारोबारियों के ठगने का काम भी किया जा रहा है।


फर्जीवाड़ा करने वाले रातोंरात डिब्बा समेत गायब हो जाते हैं। कारोबारी चाहकर भी ठगे जाने के खिलाफ पुलिस या प्रशासन से शिकायत नहीं कर पाते हैं। क्योंकि डिब्बे के इस कारोबार में सबकुछ चलता है मुंहजबानी। ठगे गए व्यापारी आपस में एक-दूसरे को तसल्ली देकर ही रह जाते है। दिल्ली के साथ-साथ दूसरे बड़े औद्योगिक शहरों में भी व्यापारियों को चूना लगाने के लिए इस प्रकार की धोखाधड़ी जारी है।

डिब्बे का खेल जिंस के वायदा कारोबार से जुड़े एक्सचेंज के नाम पर किया जा रहा है। डिब्बे का खिलाड़ी सदर या आसपास के तंग बाजार की किसी गली में छोटा सा खोखा लेकर उसमें एक डिब्बा रखता है। असल में इस डिब्बे के जरिए जिंसों के भाव के खुलने व बंद होने के साथ दिन भर की जानकारी मिलती है। इस जानकारी के लिए वह खिलाड़ी किसी कमोडिटी एक्सचेंज में तय राशि जमा करके भाव की लाइन ले लेता है और खुद को उस एक्सचेंज से जुड़ा बताता है।

ठगे गए कारोबारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इसी भाव के आधार पर बिकवाली या खरीदारी होती है। सारा कारोबार बस फोन पर होता है और लेन-देन कैश में। कारोबारियों ने बताया कि शुरू में डिब्बे के खिलाड़ी विश्वास जमाने के लिए मुनाफा कमाने वाले व्यापारियों को रकम भी दे देते हैं। जब व्यापारियों से पैसे लेने की बारी आने पर उनके पास तुरंत पहुंच जाते हैं। लेकिन जब देनदारी ज्यादा हो जाती है तो वे डिब्बा लेकर फरार हो जाते हैं।

मान्यता प्राप्त जिंस एक्सचेंज में वायदा कारोबार करने के लिए किसी भी व्यापारी को एक निश्चित रकम चेक के जरिए देनी पड़ती है। और व्यापारी को नुकसान होने पर उस राशि से पैसे काट लिए जाते हैं। जब तक राशि कायम रहती है वह कोराबारी वायदा कारोबार में हिस्सा ले सकता है।

सदर बाजार सर्राफा व्यापार संघ के प्रमुख पवन झलानी कहते हैं, ‘डिब्बे के मामले में कुछ भी लिखित नहीं होता और न ही चेक या ड्राफ्ट का इस्तेमाल होता है। इसलिए ठगे जाने पर भी कोई कारोबारी आगे आकर शिकायत दर्ज नहीं कराता।’ एमसीएक्स के अधिकारी ने बताया, ‘डिब्बे का कारोबार हो रहा है और इसके माध्यम से लोग ठगे जा रहे हैं तो यह काफी दुखद है।’

Advertisement
First Published - August 6, 2008 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement