facebookmetapixel
Advertisement
वेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजना

उत्पाद कर में राहत से सीमेंट में आएगी नरमी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:01 PM IST

देश की सीमेंट कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि यदि सरकार उन्हें उत्पाद कर में राहत देती है तो इसका लाभ जल्द से जल्द उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।


सीमेंट उत्पादक संघ के अध्यक्ष और श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक एच. एम. बांगुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूचा सीमेंट उद्योग इस मामले में एकमत है कि यदि उसे उत्पाद कर में राहत मिलती है तो इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए।


बांगुर ने बताया कि सीमेंट कंपनियां कर में मिलने वाली राहत को अपनी जेब में रखने की तनिक भी इच्छुक नहीं है। सीमेंट कंपनियों पर चारों ओर से पड़ने वाले दबाव के मद्देनजर जानकारों का मानना है कि कंपनियां को किसी प्रकार की कर छूट मिलने से सीमेंट की कीमत में 7 से 8 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है।


फिलहाल सीमेंट पर औसतन 550 रुपये प्रति टन का उत्पाद कर है। इसका मतलब हुआ कि 50 किलोग्राम के सीमेंट के एक पैकेट पर लगभग 30 रुपये का उत्पाद कर लग रहा है। बांगुर ने बताया कि कर राहत के बाद सीमेंट पर उत्पाद कर 300 रुपये प्रति टन से कम हो जाएगा। जाहिर है कि उपभोक्ताओं को प्रति बोरी 18 से 20 रुपये की राहत मिल सकेगी।


उधर दो बड़ी सीमेंट कंपनियों एसीसी ओर अंबुजा ने भी कहा है कि कर छूट से मिलने वाले लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। अंबुजा सीमेंट के प्रबंध निदेशक ए. एल. कपूर के मुताबिक, उत्पाद कर में राहत मिलते ही हम तत्काल प्रभाव से इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगे।


जानकारों का मानना है कि चूंकि सीमेंट पर उत्पाद कर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के हिसाब से लगाया जाता है लिहाजा सीमेंट पर लगने वाले उत्पाद कर में कटौती होनी चाहिए। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमेंट के उत्पाद कर में कोई कटौती नहीं होगी।


गुजरात में कीमत में कटौती


पिछले तीन सालों में पहली बार रॉलबैक का संकेत देते हुए सीमेंट कंपनियों ने सोमवार को गुजरात में प्रति बोरी 3 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है। एक जानी-मानी सीमेंट कंपनी के अधिकारी ने बताया कि सीमेंट और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध की वजह से कंपनियों को कीमतों में कटौती करने को बाध्य होना पड़ा है। पर यह कमी केवल गुजरात में ही होगी, देश के अन्य राज्यों में कोई रॉलबैक नहीं होगा।

Advertisement
First Published - May 7, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement